विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Roadways Bus Service : अलीगढ़ डिपो की बस में नौ यात्री ब‍िना ट‍िकट पकड़े गए, कार्रवाई के ल‍िए ल‍िखा गया पत्र

By Narendra KumarEdited By:
Published: Sun, 07 Nov 2021 12:13 PM (IST)

UP Roadways Bus Service भैया दूज में आने वाली बहनों को परिचालक बिना टिकट बनाए हुए ला रहे थे। रोडवेज ...और पढ़ें

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अलीगढ़ को पत्र भेजा है।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अलीगढ़ को पत्र भेजा है।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। UP Roadways Bus Service : रोडवेज बस में भैया दूज में आने वाली बहनों को परिचालक बिना टिकट बनाए हुए ला रहे थे। रोडवेज की चेकिंग टीम ने मामले को पकड़ा है और परिचालक के खिलाफ कार्रवाई करने के ल‍िए सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अलीगढ़ को पत्र भेजा है।

दीपावली के पहले से लेकर भैया दूज के बाद तक बसों में यात्रियों की संख्या अधिक होती है। इस दौरान रोडवेज बस के कुछ परिचालक यात्रियों से किराया तो ले लेते हैं, लेकिन टिकट नहीं देते हैं। रोडवेज प्रबंधन इस दौरान विभिन्न मार्गों पर बसों की जांच कराता है, ज‍िससे बिना टिकट यात्रियों को ले जाने वाले परिचालक को पकड़ सके। शुक्रवार की रात में पीतल नगरी डिपो के यातायात अधीक्षक (टीएस) महेंद्र सिंह चन्दौसी अलीगढ़ मार्ग पर बसों की चेकिंग कर रहे थे। पाठकपुर के पास अलीगढ़ डिपो की बस संख्या यूपी 81 एएफ 9446 को रोका गया जो आगरा से मुरादाबाद आ रही थी। जांच करने पर पाया कि बस में 35 यात्री थे, जिसमें नौ महिला यात्रियों का टिकट नहीं बनाया गया था। महिला यात्रियों ने बताया कि वह सभी भैया दूज पर मुरादाबाद जा रहीं हैं। सभी ने किराया परिचालक को दिया है, परिचालक ने बाद में टिकट देने की बात कहीं थी, अभी तक टिकट नहीं दिया है। टीएस ने कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद बस को जाने दिया और मुरादाबाद पहुंच कर जांच रिपोर्ट सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक पीतल नगरी को सौंप दी है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक पीतल नगरी शिव बालक ने बताया कि चेकिंग टीम ने अलीगढ़ डिपो के एक बस में परिचालक द्वारा नौ यात्रियों को बिना टिकट लाते हुए पकड़ा गया है। एआरएम अलीगढ़ को पत्र भेजा कर आरोप‍ित परिचालक विजय पाठक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने को कहा है।