विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Roadways Bus Service : त्‍योहार पर बसों में उमड़ी भीड, कल से चलेंगी छठ पूजा स्‍पेशल बसें

By Narendra KumarEdited By:
Published: Thu, 04 Nov 2021 07:46 AM (IST)

UP Roadways Bus Service शुक्रवार से छठ पूजा मनाने जाने वालों की भीड़ बसों में बढ़ जाएगी। रोडवेज प्रशासन गोरखपुर लखनऊ व बस्ती के लिए छठ पूजा स्पेशल बसों का संचालन करेगा। इसके लिए 50 बसों की व्यवस्था की है।

शुक्रवार से छठ पूजा के लिए चलेगी 50 बसें।
शुक्रवार से छठ पूजा के लिए चलेगी 50 बसें।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। UP Roadways Bus Service : हरिद्वार व दिल्ली से पूर्वी उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों के कारण बसों में काफी भीड़ बढ़ गई है। यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए लगातार बसें दिल्ली भेजी गईं। शुक्रवार से छठ पूजा स्पेशल बसों का संचालन किया जाएगा।

बुधवार को बस द्वारा मुरादाबाद से जाने वाले यात्रियों की संख्या कम रही। जबकि दिल्ली व हरिद्वार से जाने वाले यात्रियों की लगातार भीड़ रही। हरिद्वार से अधिकांश यात्री बस द्वारा पूर्वी उत्तर प्रदेश व नेपाल की सीमा तक जाने वाले थे। यात्रियों की संख्या को देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने बसों को हरिद्वार भेजना शुरू कर दिया। शाम के बाद हरिद्वार से यात्रियों ने सफर करना बंद कर दिया। दिल्ली से सुबह से लखनऊ, गोरखपुर, बस्ती, जाने वाले यात्रियों की भीड़ रही। बसें कम होने के बाद मुरादाबाद से बसें दिल्ली भेजी गईं। शाम के बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों की संख्या कम हो गई। शाम को दिल्ली से मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हल्द्वानी, धामपुर नजीबाबाद जाने वाले यात्रियों की भीड़ बढ़नी शुरू हो गई। रोडवेज प्रशासन ने भीड़ को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए मुरादाबाद से अतिरिक्त बसें दिल्ली भेजी। शुक्रवार से छठ पूजा मनाने जाने वालों की भीड़ बसों में बढ़ जाएगी। रोडवेज प्रशासन गोरखपुर, लखनऊ व बस्ती के लिए छठ पूजा स्पेशल बसों का संचालन करेगा। इसके लिए 50 बसों की व्यवस्था की है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सोमपाल सिंह ने बताया कि बुधवार को हरिद्वार व दिल्ली से आने वाले यात्रियों की काफी भीड़ रही। शुक्रवार से छठ पूजा स्पेशल बसों का संचालन किया जाएगा। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।