UP PET 2026: मुरादाबाद में 52 केंद्रों पर 1.40 लाख परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, जारी हुए कड़े निर्देश; देखें पूरी लिस्ट
मुरादाबाद में यूपी पीईटी 2026 परीक्षा की तैयारियां तेज हो गई हैं। 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को 52 ...और पढ़ें

एआई इमेज
HighLights
हर पाली में 23,352 अभ्यर्थी होंगे शामिल, केंद्रों पर मजिस्ट्रेटों की तैनाती
बिजली, यातायात, पेयजल और चिकित्सा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। 25 और 30 अक्टूबर के साथ एक नवंबर को होने वाली परीक्षा के लिए जिले में 52 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। तीनों दिन दो-दो पालियों में परीक्षा आयोजित होगी।
प्रत्येक पाली में 23,352 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इस तरह छह पालियों में कुल 1,40,112 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के शांतिपूर्ण और नकलविहीन आयोजन के लिए सभी केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
प्रत्येक पाली में 52 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 52 स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा की निगरानी करेंगे। इसके अतिरिक्त तीन-तीन आरक्षित सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी रखे गए हैं।
केंद्र व्यवस्थापक, सह केंद्र व्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षकों की तैनाती जिला विद्यालय निरीक्षक स्तर से की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक रीतू तोमर ने बताया कि केंद्रों को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
चित्रगुप्त इंटर कालेज, हैविट मुस्लिम इंटर कालेज, फलाह-ए-दारेन इंटर कालेज, आरएन इंटर कालेज, अंबिका प्रसाद इंटर कालेज, पारकर इंटर कालेज, जीजी हिंदू इंटर कालेज, कौशल्या कन्या इंटर कालेज पर परीक्षा होगी।
इसके अलावा, महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज, पीएल जेएल रस्तोगी इंटर कालेज, केजीके इंटर कालेज, हिंदू माडल इंटर कालेज, रामचंद्र शर्मा कन्या इंटर कालेज, एचएसबी इंटर कालेज, प्रभा देवी आदर्श कन्या इंटर कालेज को भी सेंटर बनाया है।
साथ ही अब्दुस सलाम मुस्लिम गर्ल्स इंटर कालेज, गांधी नगर पब्लिक स्कूल, जेआर अग्रवाल कन्या इंटर कालेज, किसान इंटर कालेज, अंसार इंटर कालेज, बलदेव आर्य कन्या इंटर कालेज, एसएस इंटर कालेज, मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कालेज, आर्यन्स इंटरनेशनल स्कूल, हिंदू कालेज, स्प्रिंग फील्ड कालेज, केजीके पीजी कालेज में परीक्षा आयोजित होगी।
वहीं दिल्ली पब्लिक स्कूल, दिल्ली पब्लिक ग्लोबल स्कूल, केसीएम स्कूल, आरआरके स्कूल, माडर्न पब्लिक स्कूल, एसएस चिल्ड्रन एकेडमी गर्ल्स स्कूल, पीएम श्री राजकीय इंटर कालेज पाकबड़ा, गोकुलदास हिंदू गर्ल्स कालेज, दयानंद आर्य कन्या डिग्री कालेज का भी चयन किया गया है।
महाराजा हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय, क्रिप्टन पब्लिक स्कूल, सेंट पाल्स कालेज, महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल, सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल, पीएमएस पब्लिक स्कूल, आर्यभट्ट इंटरनेशनल स्कूल में भी परीक्षा होगी।
इसके अलावा सेंट मैरी कान्वेंट स्कूल, एसएस चिल्ड्रन एकेडमी, सीएनएस एकेडमी, ग्रीन मिडोज स्कूल, राजकीय इंटर कालेज मुगलपुरा, एमआईटी वर्ल्ड स्कूल, कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल, राजेंद्राज एकेडमी और श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल सहित कुल 52 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी।
