योगमय हुआ महानगर , उमड़ा जनसैलाब, सेहतमंद रहने का लिया संकल्प
मुरादाबाद : विश्व योग दिवस पर निरोग रहने के लिए शहर में जगह-जगह योग का आयोजन किया गया।
मुरादाबाद : विश्व योग दिवस पर निरोग रहने के लिए शहर में जगह-जगह योग का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। सुबह के समय पूरा महानगर पूरी तरह से योगमय नजर आया। सोनकपुर स्टेडियम, पीटी के मैदान में जागरण की तरफ से आयोजित योग शिविर में योग करने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। भोर से ही लोग योग करने के लिए पहुंचना शुरू हो गए। जैसे-जैसे सुबह होती गई वैसे-वैसे योग शिविर में लोगों की भीड़ बढ़ती गई। योग शिविर में लोगों ने सेहत मंद रहने का संकल्प लिया। मुस्लिमों ने भी किया योग
: विश्व योग दिवस पर मंडल भर में विभिन्न स्थानों पर योग किया गया। इसमें खास बात रही कि मुस्लिम समुदाय की महिलाओं ने भी बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। सम्भल, चन्दौसी, मुरादाबाद, अमरोहा, गजरौला में बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाओं ने योग किया। रामपुर के फिजिकल कॉलेज मैदान में हजारों लोगों ने योग किया। इनमें मुस्लिम समुदाय के लोग भी शामिल हुए। अखिल भारतीय मुस्लिम महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष फरहतअली खान अपने समर्थकों के साथ योग करते नजर आए। सीआरपीएफ में भी योग दिवस पर तमाम अधिकारियों व जवानों ने योग किया । इसके अलावा जगह-जगह योग कार्यक्त्रम हुए। ................ पुलिस अकादमी के मैदान में लगा महायोग शिविर
विश्व योग दिवस के मौके पर पुलिस अकादमी के मैदान में महायोग शिविर आयोजित हुआ। जिसमें पुलिस अकादमी के प्रशिक्षुओं के अलावा मुरादाबाद पुलिस, जीआरपी और पीएसी के जवान एक साथ एक मंच पर योग किया। योग में पुलिस विभाग के अधिकारियों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। दूसरी तरफ सोनकपुर स्टेडियम में आयुष मेला का आयोजन भी किया गया। जिसका शुभारंभ प्रभारी मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने किया।