तीन राज्यों में झूठे वादे करने वालों को जनता ने सबक सिखाया : शिवपाल
मध्य प्रदेश और राजस्थान में कांग्रेस को हराने के लिए सपा और बसपा ने चुनाव लड़ा है। दोनों पार्टियों को गठबंधन करने पर भाजपा से डर लग रहा है। भाजपा ने आवास देकर मुझ पर कोई अहसान नहीं कर दिया है। मैं सबसे सीनियर नेता हूं और आवास पर मेरा हक है। अगर नेता जी मुलायम ¨सह यादव मेरी पार्टी से चुनाव नहीं लड़ते तो उनके सीट को छोड़ सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारे जाएंगे। भाजपा राम मंदिर के नाम पर देश में दंगा कराने का प्रयास कर रही है। बुलंदशहर में भी भाजपा ने दंगा कराने का प्रयास किया, लेकिन यहां उनकी रणनीति सफल नहीं हो सकी। उक्त बाते प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने चन्दौसी प्रेसवार्ता के दौरान कहीं।
मुरादाबाद : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने झूठे वादे करने वालों को सबक सिखा दिया है। भाजपा के लोग देश में आग भड़काने का काम करते हैं। धर्म के नाम पर ¨हदू मुस्लिम के बीच नफरत पैदा की जा रही है। भाजपा को हराने के लिए लोकसभा चुनाव में सभी पार्टियों को एकजुट होना पड़ेगा। मध्य प्रदेश और राजस्थान में कांग्रेस को हराने के लिए सपा-बसपा ने चुनाव लड़ा सम्भल के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए शिवपाल यादव ने चन्दौसी में पत्रकारों से वार्ता की। कहा मध्य प्रदेश और राजस्थान में कांग्रेस को हराने के लिए सपा-बसपा ने चुनाव लड़ा। दोनों पार्टियों को गठबंधन करने पर भाजपा से डर लग रहा है। भाजपा ने आवास देकर मुझ पर कोई अहसान नहीं किया है। मैं सबसे वरिष्ठ नेता हूं और आवास पर मेरा हक है। नेता जी की सीट को छोड़कर सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारे जाएंगे अगर नेता जी मुलायम ¨सह यादव मेरी पार्टी से चुनाव नहीं लड़ते तो उनकी सीट को छोड़कर सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारे जाएंगे। एक सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा राम मंदिर के नाम पर देश में दंगा कराने का प्रयास कर रही है। बुलंदशहर में भी भाजपा ने दंगा कराने का प्रयास किया, लेकिन यहां उनकी रणनीति सफल नहीं हो सकी। जनता ने लोकसभा चुनाव 2019 का संदेश दे दिया है विधानसभा चुनाव के नतीजे सेकुलर लोगों की जीत है और लोकसभा चुनाव 2019 का जनता ने संदेश दे दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा कभी नहीं चाहती कि अयोध्या में राम मंदिर बने। उन्हें मंदिर बनाना है तो विवादित स्थान को छोड़कर अयोध्या में कभी भी मंदिर बना सकते है। इन पर पैसे की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि असली समाजवादी मेरी पार्टी है। अभी हम भाजपा व कांग्रेस के साथ नहीं शिवपाल यादव ने कहा कि अभी न हम भाजपा के साथ और न ही कांग्रेस पार्टी के साथ खड़े हैं। कल्याण ¨सह की सरकार में मुझ पर कई मुकदमे लगाए गए और दूर रहना पड़ा। हम संघर्ष करने वाले लोग है। समाजवादी विचारधारा से हम जुड़े हैं। लोगों और हर नेता को सम्मान मिले, इसके लिए पार्टी का गठन किया गया है।