Move to Jagran APP

ढाई किलो चरस के साथ महिला गिरफ्तार

ढाई किलो चरस के साथ जीआरपी ने एक महिला को ट्रेन से गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 02:32 AM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 02:32 AM (IST)
ढाई किलो चरस के साथ महिला गिरफ्तार
ढाई किलो चरस के साथ महिला गिरफ्तार

मुरादाबाद : ढाई किलो चरस के साथ जीआरपी ने एक महिला को ट्रेन से गिरफ्तार किया है। महिला बिहार के बेतिया से चरस लेकर बेचने के लिए जालंधर जा रही थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चरस की कीमत ढाई लाख रुपये बताई जा रही है।

loksabha election banner

जीआरपी को सूचना मिली कि मुजफ्फरपुर से आनंद विहार जाने वाली सप्तक्रांति एक्सप्रेस में एक महिला चरस लेकर सफर कर रही है। महिला नेचरस को शरीर में बांध रखा है। सूचना मिलते ही जीआरपी महिला सिपाही के साथ प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंच गई। ट्रेन सुबह आठ बजे मुरादाबाद पहुंच गई। जीआरपी इंस्पेक्टर पंकज पंत और एसएसआइ हरेंद्र सिंह ने टीम बनाकर महिला की तलाश शुरू कर दी। इस बीच फिर सूचना मिली कि महिला ट्रेन से उतर गई है। इसके बाद कपड़े और हुलिये के आधार जीआरपी ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। जीआरपी थाने में तलाशी लेने पर महिला के पास से ढाई किलो चरस बरामद हुई। पूछताछ में महिला ने अपना नाम राजकुमारी पत्नी स्वर्गीय गंगा शाही मौर्या निवासी हररामपुर थाना धमौरा, जिला बरेली बताया। महिला ने बताया कि उसके जेठ की शादी बिहार के बेतिया में हुई है। वहां चरस तैयार किया जाता है। दूसरा जेठ जालंधर में चरस बेचने का धंधा करता है। जेठ के कहने पर वह बेतिया गई थी, वहां बीस हजार रुपये प्रति किलो की दर से चरस खरीदा था। मुरादाबाद में दूसरी ट्रेन पकड़कर उसे जालंधर जाना था। चरस पहुंचाने के लिए उसे पांच हजार रुपये मिलते। महिला ने बताया कि उसका एक बेटा है, जो गांव में खेती करता है। जीआरपी इंस्पेक्टर पंकज पंत ने बताया कि महिला को जेल भेज दिया गया है।

पहले भी तीन महिलाएं हो चुकी हैं गिरफ्तार

दिसंबर 2017 में बिहार के किशनगंज से दिल्ली चरस लेकर जाने वाली महिला को जीआरपी ने गिरफ्तार किया था। महिला के पास से पांच किलो चरस मिले थे। 29 जनवरी 2018 को पश्चिम बंगाल की न्यू जलपाईगुड़ी से दस किलो गांजा दिल्ली ले जाते हुए दो सगी बहनों को जीआरपी ने गिरफ्तार किया किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.