Move to Jagran APP

मुरादाबाद मंडल में बकरीद की नमाज शातिपूर्वक संपन्न

मुरादाबाद : मंडल में बकरीद की नमाज शातिपूर्वक संपन्न हुई। देश की खुशहाली और तरक्की के लि

By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Aug 2018 03:12 PM (IST)Updated: Wed, 22 Aug 2018 03:12 PM (IST)
मुरादाबाद मंडल में बकरीद की नमाज शातिपूर्वक संपन्न
मुरादाबाद मंडल में बकरीद की नमाज शातिपूर्वक संपन्न

मुरादाबाद : मंडल में बकरीद की नमाज शातिपूर्वक संपन्न हुई। देश की खुशहाली और तरक्की के लिए दुआ मागी गई। मुरादाबाद ईदगाह में शहर इमाम मासूम अली आजाद समेत नमाजियों को मुबारकबाद पेश की गई। रामपुर में पूर्व मंत्री आजम खा, उनके विधायक बेटे अब्दुल्ला आजम लोगों से मिले।

loksabha election banner

उल्लेखनीय है इस्लामी साल की शुरूआत मुहर्रम के महीने और समापन ईदुज्जुहा के महीने पर होता है। यानी इस्लामी साल का ये आखिरी महीना है। इसी महीने हजरत इब्राहीम की सुन्नत पर अमल करने की हिदायत फरमाई गई है। बुधवार को ईदुज्जुहा की नमाज के बाद कुर्बानी का सिलसिला भी शुरू हो गया।

ईद की खुशियां नजर आई

पीरजादा, लालबाग, नवाबपुरा, कच्चा बाग, मुगलपुरा, जामा मस्जिद, असालतपुरा, मुफ्ती टोला, फैजगंज, सीधी सराय, मकबरा समेत महानगर में ईद की खुशियां नजर आई। कुर्बानी से पहले लोगों ने जानवरों को सजा संवार कर मुहल्लों में घुमाया। जगह- जगह पतीले लगे। रसोइये खाना बनाने में जुटे थे।

ईद-ए-कुर्बा हजरत इब्राहीम की सुन्नत

मुफ्ती सैयद मुहम्मद इंतेसाब कदीरी बताते हैं कि ईद-ए-कुर्बा हजरत इब्राहीम की सुन्नत है। उन्होंने ख्वाब में देखा कि अपने बेटे हजरत इस्माईल को अल्लाह की राह में कुर्बान कर रहा हूं। तीसरे दिन भी यही ख्वाब नजर आया तो बीवी हजरत-ए-हाजरा से वाक्या बयान किया। उन्होंने सात साल के बेटे हजरत इस्माईल को अपने साथ लिया और अल्लाह की राह में कुर्बान करने ले गए। इस बीच शैतान ने हजरत इस्माईल और हजरते हाजरा को बहकाया लेकिन वह शैतान के फरेब में नहीं आए।

इंशाअल्लाह आप मुझे सब्र-ओ- शुक्र करने वाला पाएंगे

हजरत इब्राहीम ने अपने बेटे से ख्वाब बयान किया। बेटे ने कहा कि अगर अल्लाह की यही मर्जी है तो जल्दी कीजिए, इंशाअल्लाह आप मुझे सब्र-ओ- शुक्र करने वाला पाएंगे। हजरत इब्राहीम ने बेटे के गले पर छुरी फेरी तो अल्लाह तआला का इरशाद हुआ कि ए इब्राहीम तुमने ख्वाब सच्चा कर दिखाया। उधर अल्लाह तआला के हुक्म से हजरत जिब्रील जन्नत से दुम्बा ले आए और हजरत इस्माईल की जगह लिटा दिया। हजरत इब्राहीम हैरत से देख रहे हैं कि बेटा खड़ा मुस्कुरा रहा है और दुम्बे की कुर्बानी हो रही है।

दावतों का दौर भी हो गया शुरू

बुधवार को दावतों का दौर दोपहर से शुरू हो गया। परिवार व रिश्तेदारों को भी निमंत्रण दिया गया था। यह सिलसिला सप्ताह भर जारी रहेगा।

पशुओं के ओज उठाने को 26 टीमें लगाई

नगर निगम ने बकरीद की कुर्बानी के बाद ओज उठाने के लिए 26 टीमें बनाई हैं। वहीं दस टीमें रिजर्व में रहेंगी। एक टीम में सफाई नायक, वाहन चालक व तीन सफाई कर्मचारी रहेंगे। टीमें हर आधा से एक घटे के अंतराल में अपने निर्धारित क्षेत्र में जाएंगी। सभी टीमों के रूट निर्धारित कर दिए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.