विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP MLC Election 2022 की मुरादाबाद बिजनौर सीट पर भाजपा के सतपाल सैनी जीते

By Samanvay PandeyEdited By:
Published: Tue, 12 Apr 2022 12:53 PM (IST)

UP MLC Election Result 2022 विधान परिषद सदस्य स्थानीय निकाय के लिए हुए चुनाव की मतगणना मंगलवार को मंडी समिति ...और पढ़ें

UP MLC Election 2022 : एमएलसी बने भाजपा के सतपाल सैनी।
UP MLC Election 2022 : एमएलसी बने भाजपा के सतपाल सैनी।

मुरादाबाद, जेएनएन। UP MLC Election Result 2022 : विधान परिषद सदस्य स्थानीय निकाय के लिए हुए चुनाव की मतगणना मंगलवार को मंडी समिति में हुई। नौ अप्रैल को चार जनपदों के 35 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ था। इसमें कुल 8,084 मतदाताओं में से 7,860 ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए मतदान किया। मतगणना केंद्र के लिए मतदान केंद्र की संख्या के आधार पर 14 टेबल लगाई गई थीं और तीन चरण में मतों की गणना के लिए व्यवस्था की गई।

सुबह सात बजे से मतगणना का कार्य शुरू हुआ। सबसे पहले मतपेटियों को खोलकर मतपत्रों के बंडल बनाए गए। इसके बाद मतगणना शुरू हुई। इसमें सर्वप्रथम निरस्त मतों को अलग किया गया। 7,860 में कुल 114 मत निरस्त किए गए। पहले चक्र की मतगणना में प्रथम प्राथमिकता के आधार पर भाजपा के सतपाल सैनी को 3456 और सपा के अजय मलिक 358 मत मिले। दूसरे चक्र के मतों की गिनती में भाजपा के सतपाल सैनी को 6,843 मत और सपा के अजय मलिक को 903 मत मिले। इसके बाद दोनों प्रत्याशियों की सहमति के बाद सतपाल सैनी को विजेता घोषित कर दिया गया। इस प्रकार से सतपाल सैनी ने 5940 मतों से जीत दर्ज की।

मतगणना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता रहे इंतजाम : मतगणना शुरू होने के साथ ही जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह और एसएसपी बबलू कुमार भी ने मतगणना स्थल पहुंच गए। सुरक्षा के लिए एक कंपनी पीएसी के साथ ही पुलिस कर्मी रहे तैनात किए गए थे। अधिकारियों ने सबसे पहले सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद स्ट्रांग रूम से पर्यवेक्षक की उपस्थिति में मतपेटियां खोली गईं और मतों को मतगणना टेबल पर पहुंचाया गया। आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित करने के दिए गए निर्देश।

सतपाल सैनी के बारे में कुछ अहम बातें 

पार्टी : भाजपा

व्यवसाय : अधिवक्ता, राजनीति

मूल रूप पाकबड़ा के रहने वाले हैं।

पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से भाजपा से जुड़े रहे।

2013 में मुरादाबाद भाजपा के जिलाध्यक्ष बने।

2014 में भाजपा ने सम्भल लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया और पहली बार इस सीट पर जीत दर्ज कर कमल खिलाया।

2019 में उनका लोकसभा टिकट काट दिया गया।

2021 में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए।

Koo App
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के लिए भाजपा संगठन, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी, CM श्री @myogiadityanath जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री @SwatantraDevSingh जी प्रदेश संगठन महामंत्री श्री @sunilbansalbjp जी सहित समस्त विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह जीत भाजपा पर जनता के भरोसे की है। - Col Rajyavardhan Rathore (@ra_thore) 12 Apr 2022