विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sambhal Election Result 2022 : मुलायम सिंह यादव के गढ़ में चला अखिलेश का जादू, राम खिलाड़ी यादव ने जीती गुन्नौर सीट

By Samanvay PandeyEdited By:
Published: Thu, 10 Mar 2022 06:13 PM (IST)

Sambhal Election Result 2022 मुलायम सिंह यादव को दो बार 2004 और 2007 में मुख्यमंत्री बनाने वाले गुन्नौर को सपा ...और पढ़ें

Election Result 2022 : बेसहारा पशु के मुद्दे ने मुरझा दिया कमल।
Election Result 2022 : बेसहारा पशु के मुद्दे ने मुरझा दिया कमल।

सम्भल, जेएनएन। Sambhal Election Result 2022 : मुलायम सिंह यादव को दो बार 2004 और 2007 में मुख्यमंत्री बनाने वाले गुन्नौर को सपा का गढ़ कहा जाता है। इस सीट पर टिकट वितरण के समय अखिलेश यादव के लड़ने की प्रबल संभावना बन गई थी लेकिन ऐन मौके पर उनके करहल से लड़ने की सूचना आई लेकिन यहां के यादव मत के बिखराव को थामने में सपा सफल हो गई। पांच साल तक सत्ता में रहने के दौरान लोगों की नाराजगी भी थी और विधायक से कई बार न मिल पाने का मलाल भी था।

छुटटा जानवर का मुद्दा तो पूरे गुन्नौर में साइकिल की रफ्तार के साथ ही दौड़ रहा था। भाजपा न बिखराव रोक पाइ और न अनुसूचित मत में सेंध लगा पाया। तमाम समीकरण को ध्वस्त करते हुए राम खिलाड़ी सिंह ने सपा को दुबारा से यह सीट दिला दी जो भाजपा ने पहली बार 2017 में कब्जाई थी। गुन्नौर सीट के कई मायने है। यह सीट बदायूं लोकसभा के तहत आती है। जहां से धर्मेंद्र यादव पूर्व में सांसद रहे। यहां के यादव मतों ने 2019 में बीजेपी को सांसद पद दिया तो विधायक में भी कमल खिलाया। पर 2022 के चुनाव में भाजपा इस सीट पर यादव मतों को सहेज नहीं पाई।

पांच साल तक अजीत कुमार विधायक रहे लेकिन सत्ता में कई काम वह करवा पाने में असफल थे। जनता की नाराजगी भी खूब मोल ले ली। इसी बीच छुटटा जानवर के आतंक ने किसानों की आर्थिक स्थिति पर चोट पहंचानी शुरू कर दिया था। जब लोग विधायक मिलने जाते थे तो कई बार बिना मिले ही वापस आना पड़ता। यह स्थितियां चुनावी लिहाज से सही नहीं रही। उधर राम खिलाड़ी ने पांच साल तक सत्ता के विरोध का पूरा फायदा उठाया। जो विरोधी थे उन्हें मिलाया। समीकरण ऐसा बदला कि पहली बार खिला कमल यहां मुरझाया और 2017 में पंचर हुई साइकिल दौड़ पड़ी।

किसको कितने मिले वोट

राम खिलाड़ी सिंह - जीते - सपा

वोट 123373

अजीत कुमार

भाजपा - 94254

फिरोज

बसपा -15047

विजय शर्मा

कांग्रेस- 1692