Move to Jagran APP

सिंगापुर से नौकरी छोड़कर आए मुरादाबाद भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे को नहीं मिला टिकट, अमित शाह के बेटे की दोस्ती भी नहीं आई काम

UP Chunav 2022 भाजपा ने यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मकर संक्रांति पर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। मुरादाबाद में नगर विधानसभा सीट से विधायक रितेश गुप्ता और कांठ विधायक राजेश कुमार सिंह चुन्नू पर भाजपा ने फिर से भरोसा जताया है।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Sat, 15 Jan 2022 02:59 PM (IST)Updated: Sat, 15 Jan 2022 02:59 PM (IST)
मुरादाबाद की छह में से पांच सीट पर ही घोषित हुए उम्मीदवार

मुरादाबाद, जेएनएन। UP Assembly Election 2022 :  भाजपा ने यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मकर संक्रांति पर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। यूपी में सात चरणों में चुनाव होगा। भाजपा ने अभी शुरुआती दो चरणों की सीटों के उम्मीदवार घोषित किए हैं। इनमें मुरादाबाद मंडल के चार जिलों में मुरादाबाद जनपद की एक सीट छोड़कर बाकी सभी सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। मंडल से भाजपा सरकार में शामिल सभी मंत्रियों ने अपने टिकट बचा लिए। सभी विधायक भी अपना टिकट बचाने में कामयाब रहे हैं। पिछले चुनाव यानी वर्ष 2017 में मंडल की जिन सीटों पर पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था, वहां पर नए चेहरे भाजपा ने मैदान में उतारे हैं।

loksabha election banner

मुरादाबाद में नगर विधानसभा सीट से विधायक रितेश गुप्ता और कांठ विधायक राजेश कुमार सिंह चुन्नू पर भाजपा ने फिर से भरोसा जताया है। रितेश गुप्ता और राजेश कुमार सिंह चुन्नू दोनों ही अपनी-अपनी सीट पर चुनाव लड़ेंगे। देहात विधानसभा से केके मिश्रा, कुंदरकी से कमल प्रजापति, बिलारी परमेश्वर लाल सैनी को प्रत्याशी बनाया गया है। ठाकुरद्वारा पर नाम अभी घोषित नहीं किया गया है। कमल प्रजापति जिला कार्यकारिणी में महामंत्री हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह बढ़ापुर से अपने बेटे के लिए टिकट मांग रहे थे।

छह माह पहले वह सिंगापुर से जॉब छोड़कर चुनाव लड़ने आया था। जो अमित शाह के बेटे का दोस्त भी है। लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। बढ़ापुर सीट पर पूर्व सांसद सर्वेश कुमार के बेटे सुशांत को टिकट मिला है। परमेश्वर लाल सैनी, बसपा से एमएलसी रह चुके हैं। 2019 में भाजपा ने अपने सम्भल से सांसद रहे सतपाल सैनी का टिकट काटकर उन्हें प्रत्याशी बनाया था। लेकिन चुनाव हार गए। अब उन्हें बिलारी विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है। यहां पिछली बार सुरेश सैनी ने चुनाव लड़ा था और हार गए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.