Move to Jagran APP

एमएलसी घनश्याम सिंह लोधी सपा से निष्कासित, बोले-मैं तो दो दिन पहले ही छोड़ चुका हूं पार्टी

UP Vidhan Sabha Election 2022 यूपी विधानसभा चुनाव 2022 की घोषणा और आचार संहिता लगने के बाद से नेताओं का एक दल से दूसरे दल में जाने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में सपा ने विधान परिषद सदस्य घनश्याम सिंह लोधी को पार्टी से निष्कासित कर दिया।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Sat, 15 Jan 2022 06:38 AM (IST)Updated: Sat, 15 Jan 2022 06:38 AM (IST)
एमएलसी घनश्याम सिंह लोधी सपा से निष्कासित, बोले-मैं तो दो दिन पहले ही छोड़ चुका हूं पार्टी
UP Chunav 2022 : घनश्याम सिंह लोधी पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने के आरोप लगाए गए हैं।

रामपुर, जेएनएन। UP Vidhan Sabha Election 2022 : यूपी विधानसभा चुनाव 2022 की घोषणा और आचार संहिता लगने के बाद से नेताओं का एक दल से दूसरे दल में जाने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी ने विधान परिषद सदस्य घनश्याम सिंह लोधी को पार्टी से निष्कासित कर दिया। उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहकर सपा को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाए गए हैं। इस पर घनश्यास सिंह लोधी का कहना है कि वह तो दो दिन पहले ही पार्टी छोड़ चुके हैं। क्योंकि इस पार्टी में पिछड़ों का उत्पीड़न हो रहा है।

loksabha election banner

समाजवादी पार्टी के रामपुर जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कहा है कि घनश्याम सिंह के बारे में काफी पहले से सूचनाएं मिल रही थीं कि वह पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं और पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसलिए उन्हें समाजवादी पार्टी से निष्कासित किया जा रहा है। दूसरी ओर घनश्याम सिंह लोधी का कहना है कि वह दो दिन पहले ही समाजवादी पार्टी छोड़ चुके हैं। समाजवादी पार्टी में पिछड़ों का उत्पीड़न किया जा रहा है। इसलिए उन्होंने सपा छोड़ दी।किस पार्टी को ज्वाइन करेंगे के सवाल पर घनश्याम बोले, अभी इस पर कोई निर्णय नहीं लिया है।

दो बार चुने गए एमएलसीः घनश्याम सिंह लोधी दो बार विधान परिषद चुने जा गए हैं। सबसे पहले वह समाजवादी पार्टी के समर्थन से कल्याण सिंह की राष्ट्रीय क्रांति पार्टी के टिकट पर रामपुर-बरेली स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र से 2004 में एमएलसी बने थे। इसके बाद इसी क्षेत्र से 2016 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर एमएलसी बने। वह पिछले काफी दिन से भारतीय जनता पार्टी के संपर्क में हैं। साल 2019 में रामपुर शहर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के दौरान उनके आवास पर भाजपा नेताओं की मीटिंग भी हुई थी। तब से ही उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं थीं। हालांकि अब वह कह रहे हैं कि कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श के बाद ही कोई फैसला लेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.