Move to Jagran APP

UP Crime : मुरादाबाद में रात 2 से सुबह 5 बजे तक पुलिस का विशेष अभ‍ियान, 202 वारंटियों को दबोचा

मंडल के पांच जनपदों में चले अभियान के दौरान कुल 202 वांरटी 23 वांछित और दो इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। डीआइजी शलभ माथुर ने बताया कि आगे भी इसी तरह का अभियान चलता रहेगा। अचानक जनपदों की सीमाओं को सील करके पुलिस चेकिंग करती है।

By Tarun ParasharEdited By: Mohammed AmmarPublished: Mon, 20 Mar 2023 03:10 PM (IST)Updated: Mon, 20 Mar 2023 03:10 PM (IST)
UP Crime : मुरादाबाद में रात 2 से सुबह 5 बजे तक पुलिस का विशेष अभ‍ियान, 202 वारंटियों को दबोचा
UP Crime : मुरादाबाद में रात 2 से सुबह 5 बजे तक पुलिस का विशेष अभ‍ियान

जासं, मुरादाबाद : मंडल के पांच जनपदों में शनिवार को आधी रात के बाद वारंटियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। रात दो बजे से सुबह पांच बजे तक चले विशेष अभियान में जिले 36 वारंटियों को गिरफ्तार किया। जबकि, बिजनौर में दो वांछित और 53 वारंटी व अमरोहा पुलिस ने 25 हजार के इनामी दिलशाद उर्फ नाटी को गिरफ्तार किया। दिलशाद रंगदारी वसूलने, धमकी देने आदि के मामले में वांछित चल रहा था।

loksabha election banner

अमरोहा में पकड़े गए 59 वारंटी  

इसके साथ ही अमरोहा में 14 वांछित आरोपितों के साथ ही 59 वारंटी पकड़े गए। रामपुर पुलिस ने भी 40 वारंटियों के साथ तीन वांछित आरोपितों को गिरफ्तार किया। जबकि संभल पुलिस ने नखासा थाना क्षेत्र के गांव शहबाजपुर खुर्द निवासी दस हजार के इनामी गैंगस्टर शहनवाज को गिरफ्तार किया। साथ ही चार वांछित और 14 वारंटियों को गिरफ्तार किया।

मंडल के पांच जनपदों में चले अभियान के दौरान कुल 202 वांरटी, 23 वांछित और दो इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। डीआइजी शलभ माथुर ने बताया कि आगे भी इसी तरह का अभियान चलता रहेगा। अचानक जनपदों की सीमाओं को सील करके पुलिस चेकिंग करती है, इसके बाद अपराधियों को गिरफ्तार किया जाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.