Move to Jagran APP

टिकट वितरण में भाजपा को भाए जून में जन्मे नेता, राजनीतिक दांव पेंच से अलग आइये करते हैं लक व लकी डे पर बात

BJP Ticket Distribution हिंदू धर्म में ऐसा मानना है कि मकर संक्राति संग देव उठे और छह माह तक स्वर्ग का दरवाजा खुल गया। शुभ काम तेज हुए तो भाजपा ने भी यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए अपने पत्ते खोल दिए। सम्भल में विधानसभा की चार सीटें हैं।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Sun, 16 Jan 2022 01:07 PM (IST)Updated: Sun, 16 Jan 2022 11:03 PM (IST)
भाजपाई के लिए बर्डथे का लकी जून सबसे प्यारा, दिसंबर भी सबका दुलारा

सम्भल, (राघवेंद्र शुक्ल)। BJP Ticket Distribution : हिंदू धर्म में ऐसा मानना है कि मकर संक्राति संग देव उठे और छह माह तक स्वर्ग का दरवाजा खुल गया। शुभ काम तेज हुए तो भाजपा ने भी यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए अपने पत्ते खोल दिए। सम्भल जनपद में विधानसभा की चार सीटें हैं। इन पर कमल खिलाने के लिए चार दावेदार सामने हैं। इनके लिए इनका बर्थ डे माह लकी बन चुका है। घोषित चार प्रत्याशियों में से तीन की जन्म तिथि जून में आती है जबकि एक की दिसंबर में। इतना ही नहीं कांग्रेस की घोषित उम्मीदवार की जन्म तिथि भी दिसंबर ही है। यानी जून सबको प्यारा, दिसंबर भी सबका दुलारा। अब जून व दिसंबर वालों को कामयाबी मिलेगी या निराशा यह तो 10 मार्च को ही पता चलेगा पर, इन चारों के लिए इनके लकी मंथ पर इनके दलों ने भी भरोसा जताते हुए सिंबल दिया है।

loksabha election banner

विधानसभा क्षेत्र - सम्भलः यहांं से भाजपा ने राजेश सिंघल को चुनावी मैदान मैैैदान में उतारा है। इनका जन्म 21 जून 1974 को हुआ। ये भाजपा के जमीनी नेता हैं। संगठन में पकड़ है। युवा मोर्चा से जिला कमेटी तक कई पदों पर आसीन रहे। क्षेत्रीय टीम में उपाध्यक्ष। 2007 व 2012 में सपा को सीधी टक्कर दी। हिंदूवादी नेता की छवि। अब 2022 का चुनाव इनकी राजनीतिक दशा व दिशा तय करेगा।

विधानसभा क्षेत्र - चन्दौसीः गुलाब देवी मौजूदा सरकार में राज्यमंत्री और चन्दौसी सीट से विधायक हैं। इनका जन्म 01 जून 1955 को हुआ था। इंटर कालेज में प्रधानाचार्य पद से रिटायर गुलाब देवी पर पार्टी ने सात बार भरोसा जताया। चार बार जीत का सेहरा सजा तो दो बार प्रदेश सरकार में मंत्री रहीं। अब आठवीं बार भी भरोसा कायम है।

विधानसभा क्षेत्र - गुन्नौरः इस सीट पर भाजपा ने अजीत कुमार उर्फ राजू यादव पर भरोसा जताया है। इनका जन्म 10 जून 1974 को हुआ था। ये जनता दल से विधायक रहे और फिर मुलायम सिंह यादव के लिए अपनी सीट छोड़ी। एमएलसी बने फिर प्रदेश सरकार में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री। भाजपा ने 2017 में परखा तो जीत दिलाई। फिर भरोसा कायम रखा।

विधानसभा क्षेत्र - असमोलीः भाजपा ने असमोली सीट पर हरेंद्र सिंह रिंकू को मौका दिया है। इनका जन्मा 01 दिसंबर 1981 को हुआ था। जिला पंचायत का चुनाव लड़े और जीते। जाट बहुल्य गांवों में अच्छी पकड़ है। पहली बार विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाएंगे। संगठन से टिकट तक का सफर तय किए। शांत, सरल व मृदुभाषी माने जाने वाले हरेंद्र चुनावी रण में उतर चुके हैं।

विधानसभा क्षेत्र सम्भलः कांग्रेस ने सम्भल विधानसभा सीट से निदा अहमद को मैदान में उतारा है। इनक जन्म 7 दिसंबर 1986 को हुआ। पेशे से पत्रकार और कई चैनलों में एंकर की भूमिका। राजनीति से पूरी परिचित। विरासत राजनीतिक है। अब दमखम दिखाने चुनावी रण में निकल चुकी हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.