विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी बोर्ड परीक्षा: हिंदी का पहला पेपर, मुरादाबाद में 75 हजार से अधिक छात्र शामिल

Published: Wed, 18 Feb 2026 09:04 AM (GMT+05:30)

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा मुरादाबाद में बुधवार से शुरू हो गई है। पहला ...और पढ़ें

चित्रगुप्त इंटर कालेज में यूपी बोर्ड परीक्षा देने आये विद्यार्थियों की तलाशी के दौरान प्रवेश पत्र चेक करते शिक्षक।

चित्रगुप्त इंटर कालेज में यूपी बोर्ड परीक्षा देने आये विद्यार्थियों की तलाशी के दौरान प्रवेश पत्र चेक करते शिक्षक।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा आज बुधवार से शुरू हो गई है। हिंदी विषय का पहला पेपर है। इस दौरान सुबह आठ बजे से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर परीक्षार्थी समय से पहले ही पहुंच गए। इस बार जिले से बोर्ड परीक्षा में 75,760 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं।

75,760 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल

हाईस्कूल में 39,560 और इंटरमीडिएट में 36,200 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। परीक्षा शुरू होने से पहले सुबह से ही छात्र-छात्राएं समय से पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे। सुबह कई केदो के बाहर विद्यार्थी अपने अनुक्रमांक खोजने नजर आए। इस दौरान कुछ परीक्षार्थियों को अनुक्रमांक नहीं मिल पाया।

यूपी बोर्ड परीक्षा हुई शुरू, हिंदी का पहला पेपर

जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि जिले के 112 परीक्षा केंद्रों की निगरानी कार्यालय स्थित कंट्रोल रूम से की जा रही है। कहा कि परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक आयोजित की जा रही है।