सैदनगली में युवक की हत्या, इलाके में सनसनी Amroha News
शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही पुलिस। हत्या के बाद आसपास के लोगों में डर। सूचना पर पहुंची पुलिस। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
अमरोहा,जेएनएन। थाना सैदनगली क्षेत्र के उझारी से बहापुर गांव को जाने वाले मार्ग पर एक अज्ञात युवक के गोली मारकर हत्या करने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव की पहचान कराने की कोशिश कर रही है। मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष है। कनपटी पर गोली लगे होने के साथ ही बाहों पर चोट के निशान भी हैं। थाना प्रभारी राजीव शर्मा ने बताया कि शव की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। पूरे मामले की जांच चल रही है। हत्या के बाद आसपास के लोगों में दहशत है। हत्या किस वजह से हुई इसकी अभी तक जानकारी नहीं हो सकती है। पुलिस जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इसका खुलासा होगा। जांच चल रही है। उसके बाद ही इस मामले में टिप्पणी करना उचित रहेगा। लॉकडाउन में हत्या होना पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगा रहा है। लोगों का कहना है कि पुलिस को और सतर्क रहने की आवश्कता है।