विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Moradabad: मुरादाबाद के दो खिलाड़ियों का रणजी ट्राफी के लिए चयन, उत्तर प्रदेश की ओर से ईडन गार्डन में खेलेंगे

By Jagran NewsEdited By: Shivam Yadav
Published: Fri, 09 Dec 2022 10:23 PM (IST)

हाल ही में विजय हजारे के क्वाटर फाइनल में महाराष्ट्र के खिलाड़ी ऋतुराज गायकवाड़ ने शिवा सिंह के एक ओवर ...और पढ़ें

शिवम शर्मा का चयन रणजी ट्राफी के लिए हुआ है।
शिवम शर्मा का चयन रणजी ट्राफी के लिए हुआ है।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता: शहर के दो खिलाड़ियों का रणजी ट्राफी के लिए चयन हुआ है। इनके चयन से क्रिकेट प्रेमियों व खिलाड़ियों में हर्ष है। इंद्रप्रस्थ कालोनी हरथला निवासी क्रिकेटर शिवा सिंह व चक्कर की मिलक में जिला पंचायत कालोनी निवासी शिवम शर्मा का चयन रणजी ट्राफी के लिए हुआ है। दोनों खिलाड़ी उप्र की ओर से 13 दिसंबर को ईडन गार्डन कोलकाता में खेलेंगे। दोनों ही खिलाड़ी लैफ्ट आर्म स्पिनर हैं। शिवा शर्मा वर्ष 2013-14 में अंडर-14 टूर्नामेंट में भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाया था और वर्ष 2014-15 में बतौर कप्तान चैंपियन रहे थे। 

हाल ही में विजय हजारे के क्वाटर फाइनल में महाराष्ट्र के खिलाड़ी ऋतुराज गायकवाड़ ने शिवा सिंह के एक ओवर में सात छक्के जड़े थे। अब शिवा सिंह का पहली बार रणजी ट्राफी के लिए चयन से शहरवासियों का दिल जीत लिया है। शिवा सिंह अंडर-19 वीनू मांकड़ ट्राफी 2017 में सबसे ज्यादा विकेट लिए थे। 2017 में ही श्री लंका के खिलाफ एशिया कप जीते थे। अंडर-19 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं। तब भारत ने आस्ट्रेलिया को हराया था। शिवा सिंह के पिता अजीत सिंह भी क्रिकेटर हैं। 

शिवम शर्मा 2020 से खेल रहे 

लैफ्ट आर्म स्पिनर शिवम शर्मा 2020 से खेल रहे हैं। दूसरी बार लगातार इनका रणजी ट्राफी के लिए चयन हुआ है। पिछले साल सेमीफाइनल में मुंबई से हारे थे। लेकिन, इस बार उप्र को रणजी ट्राफी जिताने का दम भरते हैं। शिवम शर्मा ने 2020 में बिहार को दस ओवर में 31 रन देकर सात विकेट और उड़ीसा के खिलाफ छह विकेट झटकने का रिकार्ड अपने नाम किया था। 

दूसरी बार रणजी ट्राफी में करेंगे बेहतर प्रदर्शन

डिस्ट्रिक्ट स्पोटर्स एसोसिएशन के सचिव विजय गुप्ता ने कहा कि दोनों ही खिलाड़ी लैफ्ट आर्म स्पिनर हैं। दोनों उप्र की ओर से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। कोच बदरुद्दीन ने कहा कि दोनों ही खिलाड़ी उप्र की ओर से खिलाड़ी बेहतर खेलेंगे।