अमावस्या के स्नान के दौरान अमरोहा में हुआ हादसा, गंगा में मासूम सहित दो लोग डूबे
गजरौला में गंगा में स्नान करते समय मासूम सहित दो लोग डूब गए। जिससे दोनों की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे गोताखोरों ने दोनों के शव को गंगा से बाहर निकाल लिए। घटना की जानकारी मिलते ही घाट पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।
अमरोहा, जेएनएन : गजरौला में गंगा में स्नान करते समय मासूम सहित दो लोग डूब गए। जिससे दोनों की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे गोताखोरों ने दोनों के शव को गंगा से बाहर निकाल लिए। घटना की जानकारी मिलते ही घाट पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। स्वजन भी रोते बिलखते पहुंंच गए।
शुक्रवार सुबह करीब सात बजे औद्योगिक पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव तिगरिया खादर अर्जुन 12 वर्षीय पुत्र हिमांशु व गांव के ही ख्यालीराम के 45 वर्षीय पुत्र अजय के साथ ब्रजघाट चौकी क्षेत्र में गांव धोरिया बिड़ला में स्नान करने के लिए गए थे। वहां पर हिमांशु व अजय दोनों एक साथ स्नान करते समय गहरे पानी में जा पहुंचे और गंगा में डूबने लगे। चीख-पुकार सुनकर जब तक गोताखोर व ग्रामीण कुछ समझ पाते, तब तक दोनों डूब चुके थे। इसके बाद गोताखोर गंगा में कूदे और उनकी तलाश शुरू कर दी। गोताखोरों ने दोनों के शवों को बरामद कर लिया। पुलिस द्वारा दोनों के शव पोस्टमार्टम को भेजने की तैयारी की जा रही है। उधर, हादसे के बाद घाट पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। मृतकों के स्वजनों में चीख-पुकार मच गई। प्रभारी निरीक्षक आरके शर्मा ने बताया कि घटनास्थल का गजरौला थाना क्षेत्र में आता है। मासूम सहित दोनों व्यक्ति स्नान करते समय गहरे पानी में डूब गए थे। उनके शव बरामद कर लिए गए हैं।