मुरादाबाद की तुषिता सिंह का सीनियर राष्ट्रीय तलवारबाजी के लिए चयन
मुरादाबाद के हरथला की रहने वाली तुषिता सिंह का चयन राष्ट्रीय फेंसिग (तलवारबाजी) प्रतियोगिता के लिए किया गया है। वह उत्तराखंड में होने वाली सीनियर राष्ट्रीय फेंसिंग प्रतियोगिता मेें शामिल होंगी। शहर के लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
मुरादाबाद। हरथला निवासी तुषिता सिंह का चयन राष्ट्रीय फेंसिग(तलवारबाजी) प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। वह उत्तराखंड में होने वाली सीनियर राष्ट्रीय फेंसिंग प्रतियोगिता मेें शामिल होंगी।
कानपुर में हुए राज्य स्तरीय चयन में तुषिता ने अपना स्थान उप्र की टीम में बनाया है। पिछले वर्ष दिल्ली में उप्र की ओर से हिस्सा ले चुकी हैं। मार्च में यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता होगी। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी एवं कोच अनिमेष सक्सेना ने बताया कि वह रोजाना स्टेडियम में प्रेक्टिस करने में अपने लक्ष्य को केंद्रित करती हैं। उनकी साथी निखिल, सूरज, चांदनी और रोशनी ने हर्ष जताया है। प्रदेश सचिव संजय प्रधान ने भी हर्ष जताया है।