यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बेंगलुरु से फोन पर पति ने दिया तीन तलाक, पत्नी पर दूसरे व्यक्तियों से शारीरिक संबंध बनाने का बनाता था दबाव
Triple Talaq News दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति ने पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। Triple Talaq News : दहेज में 10 लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर पति ने पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद बेंगलुरु (Bangalore) से फोन पर अभद्रता करने के बाद तीन तलाक (Teen Talaq) दे दिया। पीड़िता का आरोप है कि पति जबरन दूसरे व्यक्तियों के साथ शारीरिक संबंध (Physical Relation) बनाने का दबाव बनाता था।
तीन साल पहले हुआ था निकाह
मामला उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुरादाबाद जनपद का है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने पति, सास और ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिला ने बताया कि 22 नवंबर 2019 को बेंगलुरु निवासी आटो पार्ट्स व्यापारी (Auto Parts Dealer) के साथ निकाह हुआ था। शादी के बाद से ही पति, सास और ननद दहेज में 10 लाख रुपये नहीं देने पर परेशान करते थे।
दूसरे व्यक्तियों से संबंध बनाने से इन्कार पर की मारपीट
आरोप है कि इस दौरान पति उस पर लगातार दूसरे व्यक्तियों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता था। महिला ने विरोध किया तो पति ने उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। किसी तरह उसने मुरादाबाद स्थित ससुराल के लोगों को जानकारी दी। जिसके बाद स्वजन बेंगलुरु पहुंचे और उसे साथ लेकर घर आ गए।
रात में एक बजे फोन करके तीन बार बोला तलाक
महिला का आरोप है कि बीते 31 अगस्त 2022 की रात करीब एक बजे पति ने उसे काल किया था। इसके बाद उसने पहले गाली-गलौज किया। जिसके बाद उसने काल को काट दिया। इसके बाद पति ने दोबारा फिर काल की। इस दौरान फोन पर ही पति ने तीन तलाक दे दिया। एएसपी सागर जैन ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर पति के साथ ही सास और ननद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपित बेंगलुरु में रहते हैं, उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।
