Move to Jagran APP

Todays Horoscope 20 September 2021 : स‍िंह राशि के लोगों को व्यापार में होगा लाभ, तुला राश‍ि के लोग बरतें सावधानी

Todays Horoscope 20 September 2021 आज के राश‍िफल के अनुसार आज के दिन नौकरी करने वाले लोग अपना कार्य पूर्ण आत्मविश्वास के साथ करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। मन में प्रसन्नता व उत्साह बना रहेगा। किसी पारिवारिक या सामाजिक उत्सव में भाग लेंगे। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

By Narendra KumarEdited By: Published: Mon, 20 Sep 2021 06:07 AM (IST)Updated: Mon, 20 Sep 2021 06:07 AM (IST)
आज कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या में वृद्धि होने की संभावना है।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Todays Horoscope 20 September 2021 : आज की ग्रह स्थिति के अनुसार चंद्रमा कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। यह शनि ग्रह की द्वितीय राशि है, इस कारण मेष राशि के लोग आज विद्या में अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे। वृष राशि के लोगों को तनाव एवं समस्याओं से निजात मिलेगा। मिथुन राशि के लोग आज बहुत सोच-समझकर निर्णय लेंं। कर्क राशि के लोग आज जोश में आकर असाधारण कार्य मे हाथ न डालेंं, नुकसान हो सकता है।

loksabha election banner

आज के राश‍िफल के अनुसार स‍िंह राशि के लोगों को आज व्यापार में अधिक लाभ होगा, कन्या राशि के लोग व्यर्थ के धन खर्च करने से बचें। तुला राशि के लोग घर संपत्ति खरीदना चाहते हो तो यह योजना रद कर दें, अन्‍यथा नुकसान हो सकता है। वृश्चिक राशि के लोग आज जीवनसाथी के नाम संपत्ति प्राप्त करेंगे। धनु राशि के लोग आज उम्मीदों से अधिक धन कमाएंगे। मकर राशि के लोग आज वाहन चलाते समय एवं सड़क पर चलते समय सावधानी बरतें, दुर्घटना हो सकती है। कुम्भ राशि के लोगों को आज नए साझेदार से व्यापार में लाभ मिलेगा। मीन राशि के लोग अपना कार्य आत्मविश्वास के साथ अच्छे से करेंगे। आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है , आज प्रथम श्राद्ध है। आज गंगा नदी अथवा अन्य किसी अन्‍य नदी में स्नान करें और पितरों का तर्पण करें। आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। आज कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या में वृद्धि होने की संभावना है। सुबह से दोपहर तक शेयर बाजार तेज रहेगा। दोपहर के बाद शेयर बाजार कमजोर रहेगा। फल, सब्जी एवं मिठाई के बाजार भाव में तेजी रहेगी। राश‍ियों के बारे में पंडित ऋषिकेश शुक्ल ने व‍िस्‍तार से जानकारी दी। आज के राश‍िफल पर एक नजर...

मेष-आज का दिन आपके लिए विद्या सफलता प्राप्ति के लिए श्रेष्ठ रहेगा।  नौकरी करने वाले लोग अपना कार्य पूर्ण आत्म०विश्वास के साथ करेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके मन में प्रसन्नता व उत्साह बना रहेगा। किसी पारिवारिक या सामाजिक उत्सव में भाग लेंगे। व्यापारी लोग अपने व्यापार में उन्नति के उद्देश्य से किसी लंबी यात्रा पर जाएंगे लेकिन कार्य नहीं बनेगा।

वृष-आज के दिन आप अपने तनाव और समस्याओं से निजात पा लेंगे। आज के दिन आप अपने परिवार और मित्रों के साथ आनंदित रहेंगे। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम या पारिवारिक उत्सव में भाग ले सकते हैं। कोई नया वाहन खरीदेंगे।  अपने माता-पिता से धन प्राप्त कर सकते हैं। आपके संबंध आपकी माता जी से शुभ बने रहेंगे। आपकी जमा पूंजी में वृद्धि के लिए आज का दिन उत्तम है।

मिथुन- आज आप थकान और आलस्य के शिकार रहेंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आपके द्वारा लिया गया एक कठिन निर्णय आपसे कड़ी मेहनत करवाएगा। आपको धन कठिन मेहनत से ही प्राप्त होगा। जीवनसाथी से संबंध मधुर बने रहेंगे। संतान से भी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। विद्यार्थी वर्ग अपने उद्देश्य की पूर्ति में सफल होंगे।

कर्क-आज आप जोश और हिम्मत से कुछ असाधारण कार्यों में अपना हाथ डालेंगे। कुछ छोटी यात्राएं भी करेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। यदि आप एक वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इसे स्थगित कर दें। आपके संबंध आपके जीवनसाथी से किसी विवाद के कारण तनावग्रस्त हो सकते हैं।

सिंह-आज सप्ताह का सर्वश्रेष्ठ दिन है। निश्चित रूप से आप समाज में मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। व्‍यापारी वर्ग को आज निश्चित रूप से अनेक लाभ होने की संभावनाएं हैं। यह समय सट्टे में निवेश करने के लिए शुभ है। आप आत्मनिर्भर रहेंगे। कुल मिलाकर दिन आपके लिए प्रसन्नतादायक रहेगा। सभी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लिए जाएं तो अच्छा रहेगा।

कन्या- आज आपका व्यय आपकी आय से अधिक रहेगा। व्यर्थ के धन खर्च से बचें वरना आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा। आपके छोटे भाई-बहन आपको नुकसान पहुंचाने की चेष्टा कर सकते हैं। आपके जीवनसाथी से संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। इसलिए स्वयं पर नियंत्रण रखें और व्यर्थ के वाद विवाद से बचें। अन्यथा आपके घर का वातावरण प्रभावित हो सकता है। आज का दिन आपके स्वास्थ्य व निवेश कार्य के लिए शुभ नहीं रहेगा।

तुला- आज आपका आय व व्यय समान रहेगा। आज का दिन आपकी आय और व्यापार के लिए सामान्य रहेगा। प्रेम संबंधों में निश्चित रूप से सुधार होगा। लंबी यात्रा रद होगी। यदि आप विद्यार्थी हैं तो आपके सहपाठी आपकी पढ़ाई में सहायता करेंगे। यदि आप घर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इसे स्थगित रखें।

वृश्चिक-आज आपकी कार्य स्थिति में सुधार होगा। आपको अपनी चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। आपके पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आपको ऐसे महत्वपूर्ण लोगों से सहयोग प्राप्त होगा जो आपके कार्य की स्थिति को सुधार सकते हैं। अपनी माता के स्वास्थ्य का समुचित रूप से ध्यान रखें। विद्यार्थी वर्ग अपने अध्ययन कार्य में एकाग्रचित होंगे। आपको अपने जीवनसाथी के नाम पर संपति प्राप्त हो सकती है। अपने कार्य में व्यस्त रहेंगे।

धनु-आज दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आप अपनी उम्मीदों से अधिक धन कमाएंगे। भाग्य आपका निरंतर साथ देगा। आपके अपने जीवनसाथी से संबंध बिगड़ सकते हैं। इसलिए सावधान रहें। अन्यथा भविष्य में कड़वाहट बढ़ सकती है। आपको अपने संतान से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा या उन्हें उन्हें एक पुरस्कार या समाज में सम्मान प्राप्त होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन कुछ मानसिक परेशानी रहेगी।

मकर-आज आप वाहन चलाते हुए, सड़क पर चलते हुए तथा कार्य करते हुए सतर्कता बरतें। आज का दिन निवेश करने के लिए शुभ नहीं है। जीवनसाथी से तालमेल बनाए रखें। कुछ अनावश्यक तनाव रह सकता है। अनावश्यक वाद विवाद से बचें। किसी अशुभ समाचार से निराशा हो सकती है। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।

कुम्भ-आज का दिन जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त करने के लिए उत्तम है। आपको निश्चित रूप से सहयोग प्राप्त होगा। आज आप थोड़ा रूमानी हो जाएंगे। पढ़ाई के लिए दिन अनुकूल है। व्यापारी वर्ग को नए साझेदार के साथ उन्नति प्राप्त होने के आसार हैं। यह समय जमा पूंजी को बढ़ाने के लिए श्रेष्ठ है। परंतु सट्टे पर निवेश के लिए शुभ नहीं है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। खाने पीने के मामले में सावधान रहें। किसी महिला को न सताएं, महिलाओं से अच्छा व्यवहार रखें।

मीन-आज के दिन नौकरी करने वाले लोग अपना कार्य पूर्ण आत्मविश्वास के साथ करेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। मन में प्रसन्नता व उत्साह बना रहेगा। किसी पारिवारिक या सामाजिक उत्सव में भाग लेंगे। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखे । व्यापारी वर्ग अपने व्यापार में उन्नति के उद्देश्य से किसी लंबी यात्रा पर जाएंगे। लाभ हो सकता है, आप किसी सामाजिक कार्य में भाग ले सकते हैंं।

आज का पंचांग

20 सितंबर 2021

दिन -सोमवार

भाद्रपद शुक्ल पक्ष

तिथि - पूर्णिमा

प्रथम श्राद्ध पूर्णिमा

शक 1942 संवत 2077

सूर्योदय -06:03

सूर्यास्त-18:39

नक्षत्र-पू०भाद्रपद

योग -शूल

करण-विष्टि

चन्दमा राशि- कुम्भ

अग्निवास -पाताल

सूर्य नक्षत्र-पू०फाल्गुनी

अयन-उत्तरायण

गोल- दक्षिण

ऋतु-वर्षा ऋतु

दिग शूल - पूर्व दिशा

पूर्ण पंचक

राहू काल -07:40 से 09:11 पूर्वाहन तक

अभिजीत मुहूर्त -11:50 से 12:38 अपराहन तक

अमृत योग -06:09 से 29:25 घटी पल

सिद्धि योग -29:25 से 30:09 घटी पल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.