Move to Jagran APP

Today Horoscope : जान‍िए आज का राशिफल, मिथुन राश‍ि वालों के ल‍िए शुभ है आज का द‍िन

Today Horoscope 28 November 2020 तुला राश‍ि वालों को आज आर्थिक लाभ होगा। विदेश या परदेश से भी कुछ शुभ समाचार मिलेगा। वहीं वृश्चिक राश‍ि वाले आज थोड़ा सावधान रहें ऐसे लोगों के खर्च के आसार बन रहे हैंं घर मेंं विवाद हो सकता है।

By Narendra KumarEdited By: Published: Sat, 28 Nov 2020 06:59 AM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2020 06:59 AM (IST)
Today Horoscope : जान‍िए आज का राशिफल, मिथुन राश‍ि वालों के ल‍िए शुभ है आज का द‍िन
जमीन जायदाद से जुड़े किसी भी काम मे हाथ ना डालेंं। यात्रा ना करें।

मुरादाबाद, जेएनएन। Today Horoscope 28 November 2020। आज के राश‍िफल के अनुसार तुला राश‍ि वालों को आर्थिक लाभ म‍िल सकता है, विदेश से भी कुछ शुभ समाचार मिलेगा। सिंह राश‍ि वाले आज बहुत भावुक रहेंंगे। वहीं कन्या राश‍ि वालों को आज कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता है। ज्योतिषाचार्य पंडित ऋषिकेश शुक्ल ने इस पर व‍िस्‍तार से जानकारी दी। आज के राश‍िफल पर आप भी डाल‍िए एक नजर...

loksabha election banner

मेष-किसी भी प्रकार के कानूनी मामलों से दूरी बनाएं रखें अथवा नुकसान की पूरी संभावना है। सोच विचार कर फैसला लें, अन्याथ हानि कारक हो सकता है। विवाद आपको अनावश्यक तनाव देगा। अपनी वाणी पर संयम रखेंं

वृष-आज आप किसी न किसी बात को लेकर चिंतित रहेगे यह चिंता आपको दुख देगी। अचानक खर्च बढऩे से आपकी आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आप आज शेयर बाजार से दूर रहेंं, यह आपको नुकसान दे सकता है।

मिथुन -आज आर्थिक दृष्टिकोण से आपका दिन बहुत शुभ है। आमदनी बढ़ने का योग है, साथ में कारोबार मे बढ़ोतरी की प्रबल संभावना बन रही है। आपकी शादी की बात पक्की हो सकती है।

कर्क-आज का द‍िन नया काम करने के लिए शुभ है। परिवार को मजबूती दे सकते हैं। परिवार मे प्रेम और एकता बढ़ेगी।

सिंह-आज आप बहुत ही अत्याधिक भावुक रहेंंगे। आप जमीन जायदाद से जुड़े किसी भी काम मे हाथ ना डालेंं। यात्रा ना करें।

कन्या-आज आपके हाथ से अच्छे अवसर निकल सकते हैं। अनावश्यक खर्च भी बढ़ेगा, गुस्‍से पर काबू रखेंं।

तुला-आज आपको आर्थिक लाभ होगा। विदेश या परदेश से भी कुछ शुभ समाचार मिलेगा। बहन से भी लाभ होगा। जीवन साथी का भी ध्यान रखेंं।

वृश्चिक- आज आपके खर्च के आसार बन रहे हैंं। घर मेंं विवाद ह़ो सकता है। मानहानि के योग हैंं। सेहत मे भी गिरावट आएगी।

धनु- आज आपके रुके हुए कार्य पूरे होगें, साथ ही नए कार्य भी शुरू करेंगे। आपका रुका हुआ धन भी मिल सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी।

मकर-आज आप अपने किसी कार्य के लिए अनैतिक रास्ता अपना सकते हैंं। जिससे आपका नुकसान हो सकता है। सेहत का ध्यान रखेंं।

कुम्भ-आज आपके व्यापार एवं व्यवसाय मेंं लाभ होगा। विद्यार्थि वर्ग को सफलता एवं लाभ मिल सकता है। किसी करीबी व्यक्ति से कुछ शुभ समाचार मिल सकता है।

मीन -आज आपके बच्चों मेंं मतभेद हो सकता है। दोपहर तक कारोबार में परेशानी आ सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखेंं, लाभ होगा।

28 नवंंबर  2020 दिन शनिवार 

कार्तिक शुक्ल पक्ष त्रयोदशी 

शक 1942 संवत 2077

नक्षत्र - भरणी

योग -वरियान

करण-तैतिल

राशि-मेष 

अग्निवास-आकाश 

सूर्य नक्षत्र-अनुराधा 

अयन-दक्षिणायन

गोल- दक्षिण

ऋतु-हेमंत 

राहू काल - 09:32 से 10:31 तक सुबह

अभिजीत मुहूर्त -11:45 से 12:33 तक दोपहर

सर्व सिद्धि योग -10:32 से 12:48 दोपहर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.