Move to Jagran APP

Today Horoscope : जान‍िए आज का राशिफल, मेष राशि वालों के ल‍िए अहम है ये द‍िन

Today Horoscope 27 November 2020 कन्या राश‍ि वाले वाहन चलाते समय सर्तकता रखेंं। आज के दिन निवेश ठीक नही है। स‍िंंह राश‍ि वालों के ल‍िए आज का द‍िन काफी शुभ है। वे अपने उम्मीद से अधिक धन कमा सकते हैं।

By Narendra KumarEdited By: Published: Fri, 27 Nov 2020 12:18 PM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2020 12:18 PM (IST)
Today Horoscope : जान‍िए आज का राशिफल, मेष राशि वालों के ल‍िए अहम है ये द‍िन
जीवन साथी के नाम पर संपत्ति प्राप्त हो सकती है।

मुरादाबाद, जेएनएन। Today Horoscope 27 November 2020। आज के राश‍िफल के अनुसार मेष राशि वालों को कई तरह के लाभ म‍िल सकते हैं। वहीं वृष राश‍ि वालों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ज्योतिषाचार्य पंडित ऋषिकेश शुक्ल ने इस पर व‍िस्‍तार से जानकारी दी। आज के राश‍िफल पर आप भी डाल‍िए एक नजर...

loksabha election banner

मेष-आज सप्ताह का सर्वश्रेष्ठ दिन है आप सामाज मेंं मान समान प्राप्त करेंंगे। व्यापारी वर्ग को अनेक लाभ होने की संभावना है। आप खुद पर निर्भर रहेंंगे। दिन आपके लिए प्रसन्नता दायक रहेगा। महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझ कर लें तो अच्छा रहेगा।

वृष -आप का व्‍यय आपकी आय से अधिक रहेगा व्यर्थ के धन खर्च से बचेंं वरना आर्थिक संकट का समाना करना पड़ सकता है। आपके छोटे भाई, बहन नुकसान पहुंचा सकते हैं। स्वयं पर नियंत्रण करें, वाद-विवाद से बचें। आपका दिन आपके स्वास्थ्य के ल‍िए शुभ नही रहेगा

मिथुन-आज का दिन आपकी आय और व्यापर के लिए सामान्य रहेगा, प्रेम संबंधों में सुधार होगा। यादि आप मकान खरीदना चाहते है तो स्थागित कर देंं।

कर्क-आपकी कार्य स्थिति मेंं सुधार होगा। जीवन साथी के नाम पर संपत्ति प्राप्त हो सकती है। अपने माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखेंं।

सिंह-आज का दिन आप के लिए शुभ रहेगा। आप अपने उम्मीद से अधिक धन कमाएंगे। आप के जीवनसाथी से संबंध बिगड़ सकते हैंं। स्‍वास्‍थ्‍य सामान्य रहेगा लेकिन कुछ मानसिक परेशानी रहेगी।

कन्या- आप वाहन चलाते समय सर्तकता रखेंं। आज के दिन निवेश ठीक नही है। किसी अशुभ समाचार से न‍िराशा हो सकती हैं। प्रेम संबंधों के लिए सामान्य रहेगा।

तुला- आज का दिन आपके लिए जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त करने के लिए उत्तम है। व्यापारी को नए साझेदार से साथ उन्नति प्राप्त होने के आसार हैंं। किसी महिला को न सताएं। महिलाओं से अच्छा व्यवहार रखेंं।

वृश्चिक -आज का दिन विद्या प्राप्त के लिए श्रेष्ठ रहेगा। किसी पार‍िवार‍िक और सामाजिक उत्सव मे भाग ले सकते हैंं। खेल मे अपने श्रेष्ठतम प्रदर्शन के साथ सम्मान या पदक प्राप्त कर सकते हैंं।

धनु-आपका स्‍वास्‍थ्‍य अच्छा रहेगा, अपना कार्य पूर्ण आत्मविश्वास के साथ करेंगे। आपके मन मेंं उसाह बना रहेगा।

मकर-आज के दिन आप आपने तनाव और समस्याओं से निजात पा लेंंगे। कोई नया वाहन खरीद सकते हैंं। आपकी जमा पूंंजी के लिए उत्तम रहेगा।

कुम्भ- आज आप थकान और आलस्य के श‍िकार हो सकते हैं। आप के द्वारा लिए गया एक कठिन निर्णय आपसे कड़ी मेहनत करवाएगा। जीवनसाथी से संबंध मधुर रहेगा और संतान से शुभ समाचार प्राप्त होगा।

मीन - आज आप जोश और हिम्मत से असाधारण कार्यो मे अपना हाथ डाल सकते है आर्थिक स्थिति सामान्य होगी स्वास्थ्य के प्राती सावधान रहे जीवन साथी से विवाद हो सकता है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.