Move to Jagran APP

Today Horoscope : जान‍िए आज का राश‍िफल, मिथुन राश‍ि के लोग आज अधिक धन कमाएंगे

Today Horoscope 25 December 2020 वृश्चिक राश‍ि के लोगों को आज संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होगा। सट्टे से लाभ होगा। प्रेमी /प्रेमिका का मिलना होगा। व्यापारी वर्ग के लोगों का व्यापार बढ़ेगा। जीवनसाथी से संबंध उत्तम रहेगा।

By Narendra KumarEdited By: Published: Fri, 25 Dec 2020 07:35 AM (IST)Updated: Fri, 25 Dec 2020 07:35 AM (IST)
Today Horoscope : जान‍िए आज का राश‍िफल, मिथुन राश‍ि के लोग आज अधिक धन कमाएंगे
वृष -आज आपको उत्साहवर्धन किए जाने की संभावना है।

मुरादाबाद, जेएनएन। Today Horoscope 25 December 2020 । आज के राश‍िफल के अनुसार कर्क राश‍ि के लोग मान-सम्मान और सहयोग प्राप्त करेंगे, बच्चों के व्यवहार से प्रसन्नता रहेगी। अन्‍य राश‍ियों के बारे में पंडित ऋषिकेश शुक्ल ने व‍िस्‍तार से जानकारी दी। आज के राश‍िफल पर एक नजर...

loksabha election banner

मेष -आज आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। विद्यार्थी एकाग्रचित होकर अध्ययन करेंगे। व्यापारी वर्ग आत्मविश्वास से अपना कार्य पूरा  करेंगे।

वृष -आज आपको उत्साहवर्धन किए जाने की संभावना है। आत्मविश्वास में कुछ कमी रहेगी, कुछ आर्थिक नुकसान हो सकता है। लंबी यात्रा करना पड़ सकता है।

मिथुन -आज आप अधिक धन कमाएंगे। इच्छाओं की पूर्ण प्राप्त होगी, जीवनसाथी से संबंध मधुर रहेंगे। आपको समाज में मान-सम्मान भी प्राप्त होगा।

कर्क -आज आप को अपने अधिकारियों से सम्मान व सहयोग प्राप्त होगा। बच्चों के व्यवहार से प्रसन्नता रहेगी , बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, पड़ोसी से संबंध मथुर होगा, सकारात्मक रहें।

सिंह -आज आपके लिए सफलता प्राप्ति का दिवस है। जीवनसाथी से आपका संबंध मधुर होगा। प्रेमी /प्रेमिका को मिलने का अवसर प्राप्त होगा। सभी क्षेत्रों में सफलता मिलेगी।

कन्या -आज बहुत दिनों से रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। निवेश करने के लिए दिन शुभ है। श्रेष्ठ परिणाम के कारण प्रफुल्लित रहेंगे। जरूरतमंद  लोगों की सहायता करेंगे।

तुला -आज आप परिवार के साथ पिकनिक पर जाएंगे। प्रेमी लोग के लिए प्रेम संबंध की ओर कदम बढ़ाने के लिए श्रेष्ठ दिन है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक - आज संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होगा। सट्टे से लाभ होगा। प्रेमी /प्रेमिका का मिलना होगा। व्यापारी वर्ग के लोगों का व्यापार बढ़ेगा। जीवनसाथी से संबंध उत्तम रहेगा। 

धनु - आज आप प्रसन्न  रहेंगे। बच्चों शुभ समाचार प्राप्त होगा।  प्रेम संबंधों में सफलता प्राप्त होगी।  नया प्रेम संबंध स्थापित होने की संभावना है। नौकरी मे उन्नति होगी। 

मकर - आज आप अपने परिवार के साथ प्रसन्न रहेंगे। परिवार में उल्लास का  महौल होगा।  घर या फ्लैट खरीदने की योजना बन सकती है। नकारात्मक से बचें, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। 

कुम्भ -आप आपके लिए कड़ी मेहनत का दिन है। किसी उद्देश्य की प्राप्ति के लिए आपको कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। अपने हिम्मत और अथक प्रयास से कार्य में सफलता प्राप्त होगी।

मीन -आज का दिन आपके संग्रह तथा निवेश के लिए शुभ है। नए मकान में धन निवेश कर सकते हैं। परिवार या घर में किसी नए मेहनत का प्रवेश हो सकता है। पुराना विवाद निपट सकता है।

पंचांग 

मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि

शक 1942 संवत 2077

सूर्योदय-07:11

सूर्यास्त-17:30

नक्षत्र-अश्विनी सुबह 07:35 के पश्चात भरणी 

योग -शिव

करण-वर्णिज

राशि- मेष

अग्निवास -पाताल

सूर्य नक्षत्र-मूल

अयन-दक्षिणायन

गोल- दक्षिण

ऋतु-शिशिर 

राहू काल - 11:04 सुबह से 12:21 तक दोपहर  

दिगसूल - पश्चिम दिशा

अभिजीत मुहूर्त -11:37 सुबह से 12:45 दोपहर 

सर्वार्थसिद्धि योग -07:12 सुबह से 07:36 सुबह 

सिद्धि योग -07:12 से 25: 35 घटी पल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.