अमरोहा के चार दारोगा को चकमा देकर उनकी गाड़ी लेकर भागे बदमाश, जानिए क्या है पूरा मामला Sambhal News
बदमाश के भागने की इस वारदात ने पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उधर घटना के बाद सम्भल पुलिस भी सक्रिय हो गई है।
सम्भल, जेएनएन। सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर ठगी करने और लूट का आरोपित बदमाश अमरोहा पुलिस के चार दारोगा को चकमा देकर उनकी ही गाड़ी लेकर फरार हो गया। अमरोहा पुलिस उसे लेकर सम्भल के असमोली थानाक्षेत्र के ओवरी गांव में लूट के सामान की बरामदगी के लिए लाई थी। जब पुलिस उसे पकडऩे के लिए दौड़ी तो उसने वाहन चढ़ाने का प्रयास किया।
यह है पूरा मामला
अमरोहा जनपद में कुछ दिन पहले लूट के बाद हत्या की वारदात हुई थी। पुलिस ने लूट के आरोपित मुनाजिर को बुधवार की दोपहर में अमरोहा के गजरौला में हसनपुर रोड से गिरफ्तार कर लिया। उस पर सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर ठगी करने का मुकदमा भी गजरौला थाने में दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद सामान बरामदगी के लिए गजरौला थाने से एसआइ राम प्रसाद तिवारी, अमरोहा नगर के एसआइ गजेंद्र शर्मा व संजय कुमार सहित एक अन्य उप निरीक्षक एक स्विफ्ट गााड़ी से मुनाजिर को लेकर असमोली के ओवरी गांव पहुंचे। यहां सर्राफ साजिद पुत्र मुन्ना के यहां उसने जेवर बेचने की बात बताई थी। पुलिस ने सर्राफ को पकड़ लिया। दोनों को गाड़ी में बैठाकर चारों दारोगा बाहर खड़े होकर बात करने लगे। इसी दौरान मुनाजिर ने साजिद को धक्का देकर गाड़ी से बाहर गिरा दिया और चालक सीट पर बैठकर गाड़ी दौड़ा दी। भागते समय चारों दारोगा के अलावा ग्राम प्रधान व अन्य लोग उसे पकडऩे के लिए दौड़े तो शातिर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। इस दौरान एक दो दारोगा को हल्की खरोंच भी आ गई। घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और कांङ्क्षबग शुरू कर दी। असमोली थानेदार रणवीर ङ्क्षसह ने बताया कि घटना हुई है। तलाश में कई जगह कांङ्क्षबग की जा रही है। अभी बदमाश का कुछ पता नहीं चला है।