स्कूटी पर सवार थे तीन छात्र, जानिए क्या हुआ इनके साथ में... Rampur News
स्कूल से छुट्टी के बाद स्कूटी को छात्रों ने गलत इस्तेमाल किया तो अनहोनी का शिकार हो गए।
By Narendra KumarEdited By: Published: Fri, 11 Oct 2019 04:31 PM (IST)Updated: Fri, 11 Oct 2019 06:05 PM (IST)
रामपुर, जेएनएन: स्कूटी से अपने दो अन्य मित्रों के साथ जा रहा छात्र हादसे में घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। यह हादसा शुक्रवार दोपहर नगर के बीच हाईवे पर हुआ। मोहल्ला नयागांव निवासी हरिशंकर का 14 वर्षीय पुत्र सनी गुप्ता नगर के एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा 9 में पड़ता है। शुक्रवार को छुट्टी हो जाने पर स्कूल से अपने दोस्त प्रिंस और एक अन्य दोस्त के साथ घर लौट रहा था। नगर के बीच हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार तीनों दोस्त सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में सनी गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे रेफर किया गया है। वही प्रिंस और उसके अन्य दोस्त को उपचार के बाद छुट्टी दे दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें