चिढ़ाने पर तीन नाबालिग दोस्तों ने रेता था मासूम फैजान का गला
छह वर्षीय फैजान प्रतिशोध की चढ़ा था। गला रेतकर मासूम को मौत के घाट उतारा।
मुरादाबाद : छह वर्षीय फैजान प्रतिशोध की भेंट चढ़ा था। गला रेतकर मासूम को मौत के घाट उतारने वाले काई और नहीं, बल्कि वह तीन नाबालिग दोस्त थे जो फैजान द्वारा चिढ़ाने से खफा थे। रविवार को फैजान हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने तीनों आरोपितों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया, वहां से उन्हें सुधार गृह भेज दिया।
भोजपुर थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव में गुरुवार को बंद पड़े एक ईट भट्ठे पर छह वर्षीय फैजान की गला रेत कर हत्या कर दी गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। साक्ष्य एकत्र करने के बाद भी कातिलों को बेनकाब करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती था। कारण कि कत्ल का कोई चश्मदीद फौरी तौर पर पुलिस को नहीं मिला।
ऐसे मिली पुलिस को सफलता
थाना प्रभारी नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि छानबीन में पता चला है कि मृतक का चाचा गुफरान शारीरिक रूप से कमजोर है। जिस वक्त फैजान का कत्ल ईट-भट्ठे पर हो रहा था, तब गुफरान अपने बकरे को ढूंढता हुआ वहां पहुंचा था। वारदात के एक मात्र चश्मदीद गुफरान तब डर के कारण कुछ नहीं बोला। वह इशारों में बात करता है। माहौल जब शात हुआ, तो गुफरान ने अपने बड़े भाई उस्मान को फैजान के कत्ल व कातिलों के बावत इशारे में जानकारी दी। तब पुलिस को कत्ल के तीनों आरोपितों तक पहुंचने में सफलता मिली।
चैटी मैय्या कहने पर चिढ़ता था फैजान
फैजान की हत्या का आरोप जिन तीन बाल आरोपितों पर है, उनमें से दो 12 वर्ष के हैं, जबकि एक की उम्र महज नौ वर्ष है। हत्या के कारणों की तह तक पहुंचने में पुलिस ने तीनों से पूछताछ की। तब पता चला कि मृतक फैजान को तीनों आरोपित चैटी मैय्या कह के चिढ़ाते थे। इससे भड़ककर फैजान उन्हें गालियां देता था और ईट पत्थर फेंकता था। फैजान की यह हरकत ही उसकी मौत की वजह बनी। तीनों दोस्तों ने फैजान को सबक सिखाने के लिए उसकी हत्या की योजना बना ली। मुख्य आरोपित कक्षा चार का छात्र है। उसने अपने घर से चाकू लिया। ईट भट्ठे पर तीनों को रस्सी मिली। फैजान के हाथ पैर तीनों ने रस्सी से बांधे। इसके बाद दो ने उसे दबोच लिया। मुख्य आरोपित ने फैजान का गला रेत दिया।
गला रेतने के बाद कांपे कातिल
पूछताछ में तीनों ने बताया कि वह फैजान को सिर्फ सबक सिखाना चाहते थे। हत्या की योजना नहीं थी। फैजान का गला रेतने के बाद वह भी कांप उठे थे। यही वजह है कि गला रेते जाते ही फैजान जब छटपटाने लगा, तब तीनों आरोपितों ने उसके हाथ में बंधी रस्सी खोल दी और घटना स्थल से भाग निकले।
ऐसे जाल में फंसा था फैजान
फैजान का चाचा फुरकान बाइक पर सवार होकर घर से बाहर निकला। तब फैजान की उस पर नजर पड़ गई। वह भी चाचा की बाइक के पीछे भाग निकला। इससे अंजान फुरकान गंतव्य की ओर बढ़ा। जबकि फुरकान उस ईट-भट्ठे तक पहुंच गया, जहां कत्ल के तीनों आरोपित पहले से मौजूद थे। उन्होंने फैजान को देखते ही दबोच लिया और उसकी हत्या कर दी।