Move to Jagran APP

तीन तलाक अपराध, इसे रोकना जरूरी: मुख्तार अब्बास नकवी Rampur News

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि तीन तलाक बड़ा अपराध है। अब इसे नजर अंदाज नहीं किया जा सकता । केंद्र सरकार इसे रोकने के लिए कानून बना रही है।

By Narendra KumarEdited By: Published: Sun, 28 Jul 2019 02:54 PM (IST)Updated: Sun, 28 Jul 2019 03:15 PM (IST)
तीन तलाक अपराध, इसे रोकना जरूरी: मुख्तार अब्बास नकवी Rampur News
तीन तलाक अपराध, इसे रोकना जरूरी: मुख्तार अब्बास नकवी Rampur News

रामपुर,जेएनएन: केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि तीन तलाक अपराध है और इसे रोकने के लिए कानून बनना जरूरी है। दुनिया के तमाम इस्लामिक देशों में भी इसे अपराध घोषित किया जा चुका है।

loksabha election banner

और बुरे नतीजे भुगतने होंगे कांग्रेस को

केंद्रीय मंत्री ने रविवार को मीडिया से बात की। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि तीन तलाक बड़ा अपराध है। अब इसे नजर अंदाज नहीं किया जा सकता । केंद्र सरकार इसे रोकने के लिए कानून बना रही है। लोकसभा में विधेयक पास हो चुका है और राज्यसभा में भी पास कराएंगे। कांग्रेस इस मामले में अड़ंगा न डाले। उसने पहले जो खता की है, उसकी सजा अभी तक भुगत रही है। अगर हरकतों से बाज नहीं आई तो आगे उसे और बुरे नतीजे भुगतने होंगे।

उत्तर प्रदेश में भी विकास की रफ्तार तेज हुई

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि मोदी सरकार सभी वर्गों का पूरा ख्याल रख रही है। अल्पसंख्यकों की तरक्की के लिए भी काम कर रही है। पिछले पांच साल में तेजी से विकास कार्य कराए गए और अब अगले पांच साल में इससे भी ज्यादा तेजी से विकास होगा। उत्तर प्रदेश में भी विकास की रफ्तार तेज हुई है। योगी जी की सरकार से पहले यहां दंगे फसाद होते रहते थे। आये दिन कर्फ्यू लगता था, लेकिन अब शांतिपूर्ण माहौल है। इसके बाद भी अवार्ड वापसी गैंग फिर सक्रिय हुआ है, किन्तु देश की जनता सब जानती है और इस गैंग के झांसे में आने वाली नहीं है।

मुस्लिम महिलाओं को बनाया सदस्य

केंद्रीय मंत्री श्री नकवी ने शहजाद नगर में सदस्यता अभियान के तहत मुस्लिम महिलाओं को भाजपा का सदस्य बनाया। उन्होंने गांव की मुस्लिम महिला परवीन को ऑनलाइन सदस्य बनाते हुए कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा के जो संस्कार और संस्कृति है,उसी का नतीजा है कि देश के 80 फीसदी राज्यों में और केंद्र में हमारी सरकार है। यह हमारे लिए गर्व की बात है, गुरूर की नहीं। जो लोग सत्ता में रहकर गुरूर करते हैं और लोगों को नुकसान पहुंचाते हैं, बाद में उन्हें इसका अंजाम भुगतना होता है। देश में अब परिवारवाद को बढ़ावा देने वाली पार्टियों का बजूद खत्म होता जा रहा है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण संघ के चेयरमैन सूर्य प्रकाश पाल, शाहबाद की विधायक राजबाला, पूर्व विधायक बीना भारद्वाज, पूर्व पालिकाध्यक्ष दीक्षा गंगवार, मास्वासी के चेयरमैन महेश मौर्य, दिलीप लोधी, कपिल आर्य, जागेश्वर दयाल दीक्षित, नरेंद्र गंगवार, सुरेश चंद्र शर्मा, भारत भूषण गुप्ता, राजीव मांगलिक, अनुज सक्सेना आदि मौजूद रहे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.