Move to Jagran APP

मूक बधिर का दुष्कर्म के बाद कत्ल के मामले में तीन गिरफ्तार

कल्याणपुरी स्थित निर्माणाधीन फैक्ट्री के अंदर टॉयलेट के टैंक में मिला था शव।

By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Dec 2018 12:05 PM (IST)Updated: Tue, 25 Dec 2018 12:05 PM (IST)
मूक बधिर का दुष्कर्म के बाद कत्ल के मामले में तीन गिरफ्तार
मूक बधिर का दुष्कर्म के बाद कत्ल के मामले में तीन गिरफ्तार

मुरादाबाद : कटघर के कल्याणपुरी स्थित निर्माणाधीन फैक्ट्री के अंदर टॉयलेट के टैंक में मिला शव मूक बधिर ममता का था। ममता कल्याणपुरी की रहने वाली थी, जो एक सप्ताह पहले मायके गुलाबबाड़ी से ससुराल लौटते समय लापता हो गई थी। देर रात पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्होंने महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या को अंजाम दिया है। पुलिस तीनों से पूछताछ करने में जुटी हुई है। ये है पूरा मामला कटघर थाने के कल्याणपुर गांव में अशोक कुमार फैक्ट्री का निर्माण कर रहे थे। अशोक की मृत्यु होने के बाद फैक्ट्री का निर्माण अधूरा है। रविवार को पीतल बस्ती निवासी भीम सिंह फैक्ट्री के अंदर बकरी चरा रहा था। उसे फैक्ट्री परिसर में बने टॉयलेट के टैंक में एक महिला का शव दिखाई दिया। उसके बाद गांव के चौकीदार राजेंद्र ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार को मीडिया में मामला आने के बाद भाई सुरेश निवासी गुलाबबाड़ी ने महिला की पहचान ममता पत्‍‌नी रामनाथ के रूप में की। उसके बाद ममता के बेटे सतीश और सुनील ने भी पोस्टमार्टम हाउस पर शव को देखकर शिनाख्त कर दी। सुरेश ने बताया कि ममता न कुछ बोल सकती थी और न उसे सुनाई देता था। एक साल पहले पति रामनाथ की मौत के बाद वह टूट चुकी थी, जो हाल में शराब की आदी हो गई थी। अपनी मां शीला के साथ फर्म में काम कर ममता परिवार को चला रही थी। 16 दिसंबर को ममता अपने मायके गुलाबबाड़ी से कपड़े बदलने के लिए ससुराल कल्याणपुरी के लिए निकली थी। इसी बीच फर्म के ठेकेदार से तनख्वाह भी मांगी। ठेकेदार ने चेक क्लियर होने के बाद तनख्वाह देने की बात कही। उसके बाद से ममता का कोई पता नहीं चला। देर रात पुलिस ने हत्या का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपितों को दबोच लिया है, एक गांव का रहने वाला है, जबकि दो अन्य पास के गांव के है। दुष्कर्म के बाद सिर में ईट मारकर महिला की हत्या की गई। सीओ सुदेश गुप्ता ने बताया कि तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दो बहका ले गए, तीसरे ने रंगेहाथ पकड़ा एक साल पहले मूक बधिर ममता के पति की मौत हो गई थी। ममता के तीन बच्चे हैं। पति की मौत के बाद वह शराब पीने की आदी हो गई थी। पकड़े गए तीनों लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस मान रही है कि दो व्यक्ति उसे शराब पिलाने की बात कहकर महिला को निर्माणाधीन फैक्ट्री में ले गए। दोनों उसके साथ दुष्कर्म कर रहे थे। तभी गांव का व्यक्ति भी वहां पहुंच गया। तीनों में कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि महिला से सिर में ईट मारकर हत्या कर दी गई। उसके बाद शव को टॉयलेट के टैंक में गिराकर भाग गए।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.