विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मधुमेह और कब्‍ज में लाभकारी है यह योगासन, दूर होते हैं कई शारीरिक व‍िकार

By Narendra KumarEdited By:
Published: Mon, 04 Jan 2021 09:00 AM (IST)

Ardh Matsyendrasana Yogasana सर्दी में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है ऐसे में पहले से ज्‍यादा सचेत रहने की ...और पढ़ें

खराब जीवनशैली की वजह से शरीर में बीमारियां बढ़ रहीं हैं।
खराब जीवनशैली की वजह से शरीर में बीमारियां बढ़ रहीं हैं।

मुरादाबाद, जेएनएन। Ardh Matsyendrasana Yogasana। खराब जीवनशैली की वजह से शरीर में बीमारियां बढ़ रहीं हैं। इसके ल‍िए रोजाना थोड़ा वक्‍त योग के ल‍िए न‍िकालना होगा। न‍ियम‍ित योगासन से कई स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी समस्‍याओं से न‍िजात म‍िल सकता है। अर्ध मत्स्येन्द्रासन योगासन नियमित करने से नाड़ियां उत्तेजित होती हैंं। स्नायु, सुदृढ़ बनने के साथ ही ग्रंथियों के कार्य में सुधार आता है। उदर भाग के विकार दूर होते हैं। मधुमेह, मोटापा, कब्ज, पीठ में जकड़न और प्रजनन तथा मूत्र संबंधी रोगों में यह योग बहुत लाभकारी है। इस योगासन को कम से कम पांच-पांच बार करने से सुधार होगा। 

योग प्रशिक्षक डॉ. महजबीं परवीन ने बताया कि दोनों पैर मिलाकर सामने सीधे रखें। दायां पैर मोड़कर एड़ी को बाएं से नितंब से सटा लें। बाएं पैर को दाएं घुटने के पास बाहर की ओर जमीन पर रखें। सांस लेते हुए दायां हाथ ऊपर उठाएं और सांस छोड़ते हुए बाएं टखने को बाहर की तरफ से पकड़ लें, बाएं हाथ को पीछ की ओर रख लें। अब गर्दन बाईं ओर पीछे घुमा लें। इस अवस्‍था में थोड़ी देर रुकें। सांस लेते हुए लौट जाएं। इसी तरह अभ्यास को दूसरी ओर भी कर लें। इस आसन को प्रतिदिन पांच-पांच बार करने की आदत डालने से विकार दूर हो जाएंगे। इसके अलावा पेट ठीक रखने के ल‍िए पौष्टिक आहार लेते रहें। तेज मिर्च मसाले वाले खाद्य पदार्थों का सेवन न करें। इस आसन को एक बार योग प्रशिक्षक के सामने करें। इसके बाद ये प्रक्रिया नियमित खुद ही करें। इसके अलावा प्रतिदिन 30 मिनट पैदल टहलने की आदत डालें। इससे गैस की समस्या भी खत्म होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।