Move to Jagran APP

यूपी व‍िधानसभा चुनाव में इस बार महिलाएं निभाएंगी महत्वपूर्ण भूमिका, यहां पढ़ें मुरादाबाद की स्थित‍ि

2017 के विधानसभा चुनाव में मुरादाबाद में एक हजार पुरुष मतदाताओं पर 860 महिला मतदाता थीं जबकि इस बार इसमें सुधार हुआ और बढ़कर 880 पर पहुंच गया है। नई मतदाता सूची में कुल एक लाख 18 हजार 849 मतदाता बढ़े हैं।

By Narendra KumarEdited By: Published: Sun, 09 Jan 2022 08:02 AM (IST)Updated: Sun, 09 Jan 2022 08:02 AM (IST)
दूसरे चरण में 14 फरवरी होगा मुरादाबाद की छह विधानसभा सीटों का चुनाव।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। मुरादाबाद में दूसरे चरण में 14 फरवरी को मतदान होगा। इस बार चुनाव में महिलाएं भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। चुनाव के लिए जारी हुई मतदाता सूची में मुरादाबाद महिलाओं की संख्या में पुरुषों की तुलना में वृद्धि अधिक हुई है। उनका मतदाता अनुपात भी सुधरा है।

loksabha election banner

2017 के विधानसभा चुनाव में मुरादाबाद में एक हजार पुरुष मतदाताओं पर 860 महिला मतदाता थीं, जबकि इस बार इसमें सुधार हुआ और बढ़कर 880 पर पहुंच गया है। नई मतदाता सूची में कुल एक लाख 18 हजार 849 मतदाता बढ़े हैं। फार्म छह के जरिए 46,649 नई महिला मतदाता सूची में शामिल हुई हैं, जबकि पुरुषों की संख्या 36,5561 रही। नए जुड़े मतदाताओं में 18 से 19 वर्ष की आयु वर्ग के 3,1008 युवा हैं। 134 थर्ड जेंडर भी शामिल किए गए हैं। नई सूची के अनुसार 24 लाख नौ 988 मतदाता हो गए हैं। फार्म सात के जरिए जुड़ने वाले और अन्य विधानसभाओं से भी महिला मतदाताओं की अच्छी संख्या में वोट स्थानांतरित हुए हैं। महिलाओं की मतदाताओं की संख्या बढ़ने के कारण राजनीतिक दल उन्हें अपने केंद्र बिंदु में रखेंगे और अधिक से अधिक महिलाओं के वोट डलवाने क प्रयास किए जाएंगे।

जनपद एक नजर में कुल जनसंख्या                  4024501

कुल मतदाता                                                 24,09,988

कुल विधान सभा                                             06 

मतदाता जेंडर रेशियो :                                     880

जनसंख्या जेंडर रेशियो :                                    903

18-19 वर्ष के मतदाता :                               31,008

80 वर्ष से आयु वाले मतदाता :                        27,856

कुल पोलिंग स्टेशन :                                       2,667

कुल नए जुड़े मतदाता :                                  1,18,849


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.