महिलाओं को सुरक्षा देंगे ये एप, विपरीत हालात में करें इस्तेमाल
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बनाए गए इस एप का इस्तेमाल आप मुसीबत के समय कर सकती हैं। सिर्फ एक बटन दबाते ही आपकी लोकेशन आपके दोस्तों और परिवारीजनों तक पहुंच जाएगी।
मुरादाबाद, जेएनएन। महिलाओं की सुरक्षा के दावे जाते हैं। चुनावी भाषणों में यह एक ऐसा मुद्दा है, जिस पर बात जरूर होती है। सरकारें, पुलिस प्रशासन से लेकर कई सामाजिक संगठन तक इसकी लड़ाई लड़ते हैं, लेकिन नतीजा सिफर है। महिलाएं आज भी असुरक्षित हैं, सिर्फ महिलाएं ही नहीं छह से सात साल की बच्चियां भी दङ्क्षरदगी का शिकार हो रही हैं। ऐसे में अगर आप एंड्राइड फोन रखती हैं, तो कई एप्लीकेशन आपके मददगार हो सकते हैं। जो न केवल आपको मुसीबत से बचाएंगे बल्कि मदद की व्यवस्था भी करेंगे।
रक्षा, एक संगिनी
महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बनाए गए इस एप का इस्तेमाल आप मुसीबत के समय कर सकती हैं। सिर्फ एक बटन दबाते ही आपकी लोकेशन आपके दोस्तों और परिवारीजनों तक पहुंच जाएगी। बस प्लेस्टोर से इस एप को डाउनलोड करके आपको परिवारीजनों और दोस्तों के नाम सूची में डालने होंगे। इसके बाद वॉल्यूम बटन को तीन सेकेंड दबाते ही यह ऐप सभी चयनित नंबरों पर आपकी लोकेशन भेज देगा।
माइ सेफ्टी पिन
इस एप को प्लेस्टोर से डाउनलोड करके आप सही रास्ते का चयन कर सकते हैं। इसके अलावा मुसीबत पर होने पर अपने परिवारीजनों को लोकेशन भेजकर आप उन्हें खुद तक पहुंचने का रास्ता भी बता सकती हैं। इस एप में सुरक्षित और असुरक्षित जगहें पिन की गई होती हैं। इसके माध्यम से आप जहां रुकने वाले हो या गुजर रहे हो उसके आस पास सुरक्षित ठिकानों का पता कर सकते हो।
एसओएस एप
यह एप महिलाओं, बुजुर्गों के लिए वाकई में अच्छा है। न केवल यह आपके परिवारीजनों तक अलर्ट मैसेज भेजता है बल्कि एंबुलेंस और पुलिस को भी सूचना देता है। इस ऐप में एसओएस बटन दबाने से एक टीम आपकी लोकेशन लेकर खुद आप तक पहुंच जाएगी, साथ ही पुलिस और एंबुलेंस को भी सूचना देगी। इसके अलावा वॉच ओवर मी बटन दबाने से रात में सफर करते हुए एप आपकी लोकेशन पर नजर रखेगी और मुसीबत में आप तक मदद पहुंचाएगा।
इमरजेंसी कालिंग भी कर सकती है मदद
अगर आप एंड्रायड फोन रखते हैं तो भी आप खुद को अपनी समझदारी से सुरक्षित रख सकते हैं। फोन में उपलब्ध इमरजेंसी कालिंग में आप अपने परिवारीजनों, दोस्तों, महिला हेल्प लाइन या पुलिस का नंबर सेव कर सकती हैं। जो जरूरत के समय में बटन दबाते ही आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं। महिलाएं इन एप का अपनी सुरक्षा और विपरीत परिस्थितियों में इस्तेमाल कर अपना बचाव कर सकती हैं।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप