Move to Jagran APP

अमरोहा में महिला को शादी का झांसा देकर युवक तीन साल तक करता रहा दुष्कर्म

शादी का झांसा देकर एक महिला के साथ तीन साल तक दुष्कर्म किया। अब महिला ने शादी करने को कहा तो उसने इंकार कर दिया। वही जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने मामले की तहरीर थाने में देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Thu, 29 Oct 2020 03:52 PM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2020 03:52 PM (IST)
अमरोहा में महिला को शादी का झांसा देकर युवक तीन साल तक करता रहा दुष्कर्म
अमरोहा में महिला को शादी का झांसा देकर युवक तीन साल तक करता रहा दुष्कर्म

अमरोहा, जेएनएन। शादी का झांसा देकर एक महिला के साथ तीन साल तक दुष्कर्म किया। अब महिला ने शादी करने को कहा तो उसने इन्कार कर दिया। वही जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने मामले की तहरीर थाने में देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

loksabha election banner

थाना नौगांवा सादात क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का आरोप है कि गजरौला थाना में खादर क्षेत्र में स्थित एक गांव निवासी बस्ती का गांव में आना जाना था। इस दौरान दोनों के बीच मुलाकात हो गई। आरोप है कि युवक ने महिला को शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म किया। अब महिला ने युवक से शादी करने के लिए कहा तो उसने इन्कार कर दिया। वही महिला को पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। गुरुवार को थाने पहुंची पीड़िता ने पुलिस को घटना के बारे में बताते हुए तहरीर दी। इस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसएसआई प्रमोद पाठक ने बताया कि घटना संज्ञान में आई जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.