दोपहर में साफ रह सकता है आसमान, पांच जनवरी को होगी बारिश, जानिए मुरादाबाद के मौसम का हाल
पांच जनवरी तक तापमान पांच डिग्री तक नीचे आने की भविष्यवाणी मौसम विभाग ने की है। छह जनवरी को बादल छाने और बूंदाबांदी होगी। मकर संक्रांति तक ठंड बढ़ेगी। इसके बाद भी ठंड रहेगी। 15 जनवरी के बाद सर्दी के मौसम में बदलाव आने लगता है।
मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। रोजाना की तरह आज भी सुबह के समय कोहरा या धुंध छाया रहेगा। इसके बाद आसमान साफ हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार कल आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, वहीं पांच जनवरी को बारिश होने की संभावना है। आगामी दिनों में ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है, लोगों को घने कोहरे का भी सामना करना पड़ सकता है। आने वाले दिनों में सर्दी खूब सताएगी।
पांच जनवरी तक तापमान पांच डिग्री तक नीचे आने की भविष्यवाणी मौसम विभाग ने की है। छह जनवरी को बादल छाने और बूंदाबांदी होगी। मकर संक्रांति तक ठंड बढ़ेगी। इसके बाद भी ठंड रहेगी। लेकिन, 15 जनवरी के बाद सर्दी के मौसम में बदलाव आने लगता है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने के आसार हैं। जिससे मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ेगी। बाजार में गजक, रेबड़ी, मेवा के अलावा, अंडा की बिक्री बढ़ गई। कांठ रोड, बुध बाजार, पीएसी, बंगला गांव, हरथला, डबल फाटक, लाइनपार, डिप्टी गंज, पुरानी तहसील, फैज गंज समेत हर जगह ठेलों पर अंडे की खरीदारी करते लोग दिखाई दिए। गर्म कपड़ों के बाजार में भी मोजे, दस्ताने, कैप, स्वेटर की बिक्री बढ़ गई है।
कोहरे के कारण 21 ट्रेनों का संचालन बाधित : कोहरे के कारण मंडल भर में 21 ट्रेनों का संचालन बाधित रहा। इससे ट्रेनें आधा से एक घंटे की देरी से पहुंचीं। शनिवार की रात कोहरे का असर कम रहा। मंडल के मुरादाबाद से रोजा मार्ग पर घना कोहरा रहा, जबकि मुरादाबाद से सहारनपुर व दिल्ली रेल मार्ग पर हल्का कोहरा रहा। जहां घना कोहरा था वहां ट्रेनें धीमी गति से चलाई गईंं। जहां कोहरा कम था, वहां चालक सावधानी से ट्रेनों को चला रहे थे। इसके कारण रात में चलने वाली लखनऊ मेल, पंजाब मेल, फैजाबाद एक्सप्रेस समेत 21 ट्रेनों का संचालन आधे से एक घंटे तक बाधित रहा।
यह भी पढ़ें :-
नए साल में रामपुर में 95 करोड़ रुपये से कराए जाएंगे विकास कार्य, सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी सौगात