Move to Jagran APP

कमल संदेश पदयात्रा को विराम, कार्यकर्ताओं के सम्मान का संकल्प

381

By RashidEdited By: Published: Sun, 16 Dec 2018 10:40 AM (IST)Updated: Sun, 16 Dec 2018 10:40 AM (IST)
कमल संदेश पदयात्रा को विराम, कार्यकर्ताओं के सम्मान का संकल्प
कमल संदेश पदयात्रा को विराम, कार्यकर्ताओं के सम्मान का संकल्प

मुरादाबाद : भारतीय जनता पार्टी की कमल संदेश पद यात्रा का शनिवार को समापन हो गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं का सम्मान करने का संकल्प लिया गया।

loksabha election banner

कार्यकर्ताओं को मिलना चाहिए सम्मान

महानगर में शहर विधान सभा का समापन समारोह मधुर मिलन मंडप महबुल्ला गंज कटघर मंडल एवं देहात विधानसभा का पंचायती मंदिर दीवान बाजार मंडल में हुआ। मुख्य अतिथि लोकसभा प्रभारी महेंद्र सिंह घनोजिया ने कमल संदेश पद यात्रा से मिले अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलना चाहिए। तीन राज्यों में हार के बाद कार्यकर्ता निराश हुआ है। आपके रास्ते में जीतने भी कांटे थे, वो सब एक हो गए। वे भारत मां के चौकीदार को गलत साबित करने में लगे हैं। सुप्रीम कोर्ट कहता है देश का प्रधानमंत्री बहुत ईमानदार हैं। वह ईमानदारी के साथ काम कर रहे हैं। राजस्थान में काग्रेस पार्टी ने सरकारी संपत्ति का बहुत नुकसान किया। नगर विधायक रितेश गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ता की मेहनत की वजह से ही मंत्री, विधायक और सरकार बनती है। इस मौके पर अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता, नगर विधानसभा प्रभारी अभय गुप्ता, महानगर पद यात्रा सयोजक गिरीश वर्मा, शहर विधान सभा सयोजक कुलदीप नारायण, देहात विधानसभा सयोजक आकाश पाल, महानगर महामंत्री राहुल शर्मा, महानगर महामंत्री वीरपाल सिंह, महानगर महामंत्री नत्थू राम कश्यप के अलावा महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष अंजू लोचब, रानी सैनी विकल कुमार आदि मौजूद रहे।

चुनाव की तैयारी में कार्यकर्ता कसें कमर : राजेश कुमार

मुरादाबाद : कांठ विधायक राजेश कुमार उर्फ चुन्नू ने अगवानपुर में कहा कि आम चुनाव में पार्टी की सफलता सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ता अपनी कमर कस लें। लोक सभा चुनाव देश की दिशा व दशा तय करेगा। कांठ विधानसभा क्षेत्र में एक पखवारे तक चली पदयात्रा के समापन अवसर पर शनिवार को अगवानपुर स्थित बनस्थली बालिका इंटर कालेज में विधायक ने कहीं।

आरोपितों के खिलाफ कराई जाएगी कार्रवाई

कहा कि कुछ गांवों में पंचायत सचिवों द्वारा जानबूझ कर सरकारी योजनाओं पर पर्दा डालने की शिकायत मिल रही है। इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चत कराई जाएगी। कार्यक्रम को विधान सभा प्रभारी मदन कौशल, विधान सभा विस्तारक यश शर्मा, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामगोपाल सिंह, संयोजक अशोक गुर्जर आदि ने संबोधित किया। जिला पंचायत सदस्य विनोद कुमार सैनी, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रेखा विश्नोई, संजय विश्नोई, सत्येंद्र सिंह, सोमवीर सिंह, टेक चंद सिंह, रामकिशोर सिंह, मास्टर अखिलेश विश्नोई आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.