विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rampur News: रामपुर की वक्फ संपत्तियों पर फिर नवाब खानदान का अधिकार, हमजा मियां बने मुतवल्ली

By Vivek BajpaiEdited By:
Published: Sun, 03 Apr 2022 11:12 AM (IST)

वक्फ बोर्ड ने नवाबजादा हैदर अली खां उर्फ हमजा मियां को जिन औकाफ़ का मुतवल्ली बनाया है उनमें इमामबाड़ा किला ...और पढ़ें

लखनऊ में इस संबंध में प्रमाण पत्र जारी किया है।
लखनऊ में इस संबंध में प्रमाण पत्र जारी किया है।

रामपुर, जागरण संवाददाता।  उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने रामपुर की वक्फ संपत्तियां फिर नवाब खानदान के प्रबंधन में सौंप दी हैं। नवाबजादा हैदर अली खां उर्फ हमजा मियां को सात औकाफ का मुतवल्ली नियुक्त कर दिया है। बोर्ड के कार्यवाहक प्रशासनिक अधिकारी सैयद हसन रजा रिजवी ने शुक्रवार को लखनऊ में इस संबंध में प्रमाण पत्र जारी किया है।

वक्फ बोर्ड ने नवाबजादा हैदर अली खां उर्फ हमजा मियां को जिन औकाफ़ का मुतवल्ली बनाया है, उनमें इमामबाड़ा किला, हुसैनी सराय, कर्बला शरीफ, मकाबिरुल मोमेनीन, वक्फ बहू बेगम साहिबा, वक्फ नवाब मोहम्मद सईद खां और वक्फ नवाब मेहंदी अली खां शामिल हैं। अब अब्बास मार्केट समेत अरबों की जायदाद का प्रबंधन हमजा मियां के सुपुर्द रहेगा।

रामपुर के सात प्रमुख औकाफ का मुतवल्ली नियुक्त होने के बाद हमजा मियां ने कहा है कि वक्फ संपत्तियों को खुर्दबुर्द होने से बचाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। वक्फ संपत्तियों पर अवैध कब्जे करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। वक्फ की आमदनी में बढ़ोत्तरी की जाएगी।

पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां के पीआरओ काशिफ खां ने बताया कि ये सभी संपत्ति वक्फ अलल औलाद हैं। इनका मुतवल्ली नवाब खानदान के अलावा किसी और को नहीं बनाया जा सकता, लेकिन सपा शासनकाल में वक्फ मंत्री रहे आजम खां ने अपने करीबी लोगों को मुतवल्ली बनवा दिया था। नवेद मियां को हटाने के साथ ही उनके खिलाफ मुकदमा भी कराया। अब सही कार्रवाई हुई है और नवाब खानदान को दोबारा इनका प्रबंधन सौंप दिया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।