Move to Jagran APP

भाजपा के लोगों का गांव में आना सख्त मना है, गुस्साए किसानों ने लगाए बोर्ड

यूपी बार्डर पर लाठीचार्ज से किसानों में भाजपा के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अमरोहा के गांवों में किसानों ने भाजपा के लोगों का आना मना है के बोर्ड लगाकर खलबली मचा दी है।

By RashidEdited By: Published: Sun, 07 Oct 2018 04:44 PM (IST)Updated: Sun, 07 Oct 2018 04:44 PM (IST)
भाजपा के लोगों का गांव में आना सख्त मना है, गुस्साए किसानों ने लगाए बोर्ड
भाजपा के लोगों का गांव में आना सख्त मना है, गुस्साए किसानों ने लगाए बोर्ड

मुरादाबाद (जेएनएन) । दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर किसानों पर हुए लाठीचार्ज से गुस्साए किसान अब भाजपा के खिलाफ लामबंद हो रहे हैैं। ग्राम रसूलपुर माफी में किसानों ने चंदा कर बिजनौर मार्ग पर भाजपा के विरोध में बोर्ड लगाकर सियासी हल्कों में खलबली मचा दी है।

loksabha election banner

विरोध का अपना अनूठा तरीका

बिजनौर मार्ग पर ग्राम रसूलपुर माफी के लोगों ने दिल्ली-यूपी बार्डर पर किसानों पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध का अनूठा तरीका ढूंढा। यहां की महिलाओं व पुरुषों ने ग्रामीणों से चंदा एकत्र कर, 'बीजेपी के लोगों का गांव में आना सख्त मना हैÓ व जानमाल की रक्षा स्वयं करें जैसे स्लोगन लिखा बोर्ड बनाया। इसे बिजनौर मार्ग पर प्राथमिक स्कूल के निकट लगा दिया।

सोशल मीडिया पर हुआ वायरल 

बोर्ड लगाने के बाद इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद भाजपाइयों, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मच गई। भाकियू के संस्थापक महेंद्र टिकैत के जन्मदिवस पर इस बोर्ड को लगाकर भाजपा का विरोध करने की बात कही। ग्रामीण गुरमीत, आशा देवी, हर्षित ङ्क्षसह, गोलू आदि ने कहा, अभी तो यह शुरुआत है। ऐसे बोर्ड अभी अन्य ग्रामों में भी लगाए जाएंगे।

भाकियू जिलाध्यक्ष ने डाला डेरा 

भाकियू जिलाध्यक्ष डूंगर ङ्क्षसह बोर्ड हटाने के प्रयास में ग्राम में डेरा डाले हुए हैैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों से वार्ता कर बोर्ड को हटाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ किसानों का विरोध नहीं झेलना चाह रही पुलिस भी भाकियू नेताओं के माध्यम से वार्ता कर बोर्ड हटाने की जुगत भिड़ा रही है।

ग्रामीणों से कर रहे वार्ता

मंडी धनौरा के थाना प्रभारी नवाब सिंह ने बताया कि बोर्ड हटाने को लेकर ग्राम में वार्ता चल रही है। यदि बोर्ड नहीं हटता है तो शांति व्यवस्था के तहत पुलिस द्वारा इस बोर्ड को हटाया जाएगा।

अब ग्राम छज्जुपुरा में भी लगाया बोर्ड 

भाजपा को लेकर विरोध बढ़ रहा है। ग्राम रसूलपुर के बाद थाना क्षेत्र के बछराऊं के ग्राम छज्जुपुरा माफी में भी ग्रामीणों ने भाजपा विरोधी बोर्ड लगाया है। बोर्ड पर इसी तरह है भाजपा विरोधी स्लोगन लिखे हुए हैं।

भाजपा विरोधियों का षडय़ंत्र 

भाजपा के जिलाध्यक्ष ऋषिपाल नागर का कहना है कि भाजपा के खिलाफ विरोधियों का षडयंत्र है। बोर्ड लगाकर पार्टी को बदनाम करने की साजिश है। किसानों से बात की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.