Move to Jagran APP

रेलवे ट्रैक किनारे महिला को चाकू मारकर बदमाशों ने गहने लूटे

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रविवार की रात बदमाशों ने महिला को चाकू मारकर उसके गहने लूट लिए।

By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 01:58 AM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 01:58 AM (IST)
रेलवे ट्रैक किनारे महिला को चाकू मारकर बदमाशों ने गहने लूटे

मुरादाबाद,जासं : सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रविवार की रात बदमाशों ने महिला को चाकू मारकर उसके गहने लूटने के बाद फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल महिला का उपचार काठ रोड स्थित निजी अस्पताल में चल रहा है। महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है।

loksabha election banner

मझोला थाना क्षेत्र के काशीराम नगर निवासी बंटी के मुताबिक उसकी पत्नी गीता कटघर थाना क्षेत्र के भदौरा गाव में किराए के मकान में रहती है। गीता की पहली शादी बिलारी थाना क्षेत्र के रहने वाले महेश से हुई थी। कुछ दिन पहले दोनों के संबंध बिगड़ गए। दोनों अलग होकर जीवन यापन करने लगे। इस बीच गीता बंटी सैनी के संपर्क में आ गई। दोनों पति-पत्नी के रूप में रहने लगे। रविवार रात करीब 9:00 बजे गीता खाना लेकर भदौरा गाव से काशीराम नगर के लिए रवाना हुई। वह रेलवे ट्रैक किनारे लोको शेड चंद्रनगर होते हुए आगे बढ़ रही थी। ट्रैक के किनारे मिले चार बदमाशों ने महिला को रोक लिया और उसके गहने लूटना शुरू कर दिया। महिला ने जब विरोध किया तो बदमाशों ने उसके पेट में चाकू मार दिया। उसके बाद महिला के गहने लूटकर बदमाश फरार हो गए। प्राणघातक हमले में गंभीर रूप से घायल महिला ने चाकू मारे जाने की जानकारी मोबाइल फोन पर पति को दी। मौके पर पहुंचकर बंटी ने घटना से पुलिस को अवगत कराया। यूपी 112 पर फोन करके उसने मौके पर पुलिस को बुलाया। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहा महिला की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। महिला को तत्काल काठ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाबत थाना प्रभारी सिविल लाइन और मारवाहा ने बताया कि फिलहाल अभी लूटपाट की पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। हमलावरों की तलाश हो रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.