दाल-रोटी से भर गया क्वारंटाइन जमातियों का मन, अब खाना चाह रहे बिरयानी Rampur News
मुरादाबाद मंडल में क्वारंटाइन किए गए जमातियों के लिए खाने का प्रबंध प्रशासन के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। अब रामपुर के जमाती बिरयानी खाना चाह रहे हैं।
रामपुर, जेएनएन। जिले के टांडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्वारंटाइन किए गए 11 जमातियों का मन दाल रोटी से भर गया है। वे अब बिरयानी की इच्छा जताने लगे हैं। हालांकि इसके लिए उन्होंने सीधे अस्पताल प्रशासन से मांग नहीं की है। उनकी बिरयानी खाने की इच्छा क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है।
मुरादाबाद से दो अप्रैल को जमात आई थी। इसमें 11 लोग जंगल के रास्ते होकर हल्द्वानी उत्तराखंड जा रहे थे, लेकिन टांडा में पुलिस ने पकड़ लिया। इन सभी को टांडा के सरकारी अस्पताल में क्वारंटाइन कर दिया गया है। इन सभी की सेंपङ्क्षलग भी कराई गई है, लेकिन अभी जांच रिपोर्ट नहीं आई है। सोमवार को इनके द्वारा बिरयानी खाने की इच्छा जताए जाने की क्षेत्र में चर्चा शुरू हो गई।
इस संबंध में टांडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. रामजी लाल ने बताया कि क्वारंटाइन 11 जमातियों ने अस्पताल के चिकित्सक या स्टाफ से ऐसी कोई इच्छा नहीं जताई है। जानकारी में आया है कि वे लोग आपस में बात कर रहे थे कि उन्हें खाने में बिरयानी मिलनी चाहिए। दरअसल, इसी अस्पताल में इनसे पहले पांच जमाती क्वारंटाइन किए गए थे। इनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। इनकी टांडा में रिश्तेदारी है। रिश्तेदार उन्हें घर से बना खाना लाकर खिला रहे हैं। उन्हें बिरयानी खाते देख 11 जमातियों के बीच इसकी चर्चा हुई थी।
पूरी नहीं हो सकती डिमांड
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुबोध कुमार शर्मा ने बताया कि हम क्वारंटाइन किए गए जमातियों को शुद्ध और शाकाहारी भोजन उपलब्ध करा रहे हैं। इस तरह की डिमांड किसी ने नहीं की है। यदि कोई करता भी है तो उसे पूरा नहीं किया जा सकता।
मुरादाबाद में जमाती कर चुके हैं हैदराबादी बिरयानी की मांग
मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा में क्वारंटाइन विदेशी नागरिक हैदराबादी बिरयानी मांग रहे थे। इनमें सभी आठ लोग इंडोनेशिया के थे। वे अपनी जेब से भी पैसा खर्च करने को तैयार थे। दाल रोटी खाना उन्हें पसंद नहीं आ रहा था। तब्लीगी जमात से निकले 68 लोगों को मुरादाबाद में ट्रेस किया गया है। इनमें से आठ विदेशी नागरिकों समेत 27 के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।