Move to Jagran APP

दिल्ली का दूल्हा और अमरोहा की दुल्हन, ऑनलाइन लिए सात फेरे Amroah News

लॉकडाउन में 26 मार्च की शादी को आगे बढ़ा कर किया था तीन मई। तीसरी बार लॉकडाउन बढऩे पर लिया गया ऑनलाइन शादी का फैसला। वीडियो कॉल पर फोटो लेकर संपन्न हुआ विवाह।

By Narendra KumarEdited By: Published: Sun, 03 May 2020 09:05 PM (IST)Updated: Mon, 04 May 2020 07:11 AM (IST)
दिल्ली का दूल्हा और अमरोहा की दुल्हन, ऑनलाइन लिए सात फेरे  Amroah News
दिल्ली का दूल्हा और अमरोहा की दुल्हन, ऑनलाइन लिए सात फेरे Amroah News

अमरोहा, जेएनएन। लॉकडाउन में ऑनलाइन शादी शहर में चर्चा का केंद्र बनी रही। दिल्ली से हुई इस ऑनलाइन शादी में दोनों पक्षों के परिजन वीडियो कॉल पर आमने सामने थे। दूल्हा और दुल्हन के हाथ में एक दूसरे के फोटो थे। दोनों पक्षों के ब्राह्मणों ने मोबाइल पर ही मंत्रोच्चारण व पूर्ण विधि-विधान संग वैवाहिक कार्य संपन्न कराया।

loksabha election banner

यह है पूरा मामला

लॉकडाउन में वैवाहिक कार्यक्रम भी सरकारी गाइडलाइन के अनुसार किए जा रहे हैं। मोहल्ला सुभाष नगर निवासी मिथिलेश देवी के पति गंगासरण की कुछ वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई। उनके तीन पुत्री व एक पुत्र है। बड़ी पुत्री प्रियंका का रिश्ता तीन माह पूर्व दिल्ली के मलका गंज निवासी मोंटी से तय किया। शादी 26 अप्रैल को तय हुई थी। लॉकडाउन के कारण शादी की तिथि तीन मई की गई। अब लॉकडाउन की तिथि आगे बढऩे पर वर पक्ष ने ऑनलाइन शादी का प्रस्ताव रखा जिसे वधू पक्ष में सहर्ष स्वीकार कर लिया। रविवार को हुई इस शादी में वीडियो कॉल के सहारे वर-वधु पक्ष ने फेरे लिए। वाट््सएप पर हुई वीडियो कॉल पर वर वधु पक्ष ने अपने अपने घरों के बंद कमरों में ही शादी की रस्म विधि-विधान संग अदा की। यहां दोनों पक्षों के ब्राह्मण ने मोबाइल फोन पर मंत्रोच्चारण संग वैवाहिक कार्य संपन्न कराया। स्वजनों के मुताबिक लॉकडाउन खुलने के बाद विदाई की जाएगी।

वर पक्ष ने लिया था ऑनलाइन शादी का निर्णय

मंडी धनौरा: दिल्ली निवासी मोंटी ज्वैलरी का कार्य करता है। तीन महीने पहले परिजनों ने यहां लड़की देखने के बाद शादी तय की। शादी तय होने के बाद बैंडबाजा व धर्मशाला भी तय की गई। लॉकडाउन के कारण हालात सामान्य नहीं हो पाए। इस कारण ऑनलाइन शादी किए जाने का निर्णय मोंटी के परिजनों द्वारा लिया गया। विवाह कराने वाले पंडित विशाल भारद्वाज ने बताया कि विधि-विधान संग ऑनलाइन विवाह संपन्न कराया गया। मंत्रोच्चार के बीच दोनों ने वचन भरे हैं। इस तरह की शादी की भी पूर्ण मान्यता है। दोनों आज से पति-पति हुए।

पांच लोग पहुंचे बरात, खुद तैयार हुई दुल्हन 

मुरादाबाद :  कुंदरकी में दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों ने लॉकडाउन का पालन कर फेरे लिए। शादी में केवल पांच बराती पहुंचे। इतने ही लड़की पक्ष के लोग भी थे। शादी के दौरान शारीरिक दूरी का भी ख्याल रखा गया। कस्बे में चौकीदार महेंद्र की पुत्री चांदनी की बरात कटघर ब्लाक मूंढापांडे के गांव जैतिया सादुल्लापुर से पहुंची। दूल्हा सहित कुल पांच लोग ही बरात पहुंचे। बरात में दूल्हा विनोद, पिता सूरजपाल, बड़ा भाई होराम, सोहनलाल सहित ड्राइवर थे। नव दंपती ने ङ्क्षहदू रीति-रिवाज के अनुसार सात फेरे लिए। दूल्हा और दुल्हन ने मास्क का भी उपयोग किया। खास बात ये थी कि शादी में दुल्हन को तैयार करने के लिए जहां ब्यूटी पार्लर से महिलाएं आती हैं, वहीं इस शादी में दुल्हन खुद से तैयार हुई। परिवार के लोगों ने बताया के कोरोना को हराने के लिए सभी को सरकार के आदेशों का पालन करना चाहिए। संकट की घड़ी में सावधानी ही बचाव का जरिया है। इसी वजह से शादी को बेहद सादगी भरे माहौल में किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.