Move to Jagran APP

मोदी से अच्छी थी अटल बिहारी की भाजपा : आजाद

मुरादाबाद में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव गुलाम नबी आजाद ने संबोधित किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Sep 2018 12:15 PM (IST)Updated: Tue, 18 Sep 2018 12:15 PM (IST)
मोदी से अच्छी थी अटल बिहारी की भाजपा : आजाद
मोदी से अच्छी थी अटल बिहारी की भाजपा : आजाद

मुरादाबाद। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भाजपा अच्छी थी। मोदी ने ¨हदू-मुस्लिम का जहर फैलाकर भाजपा को बदनाम कर दिया है। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस देशभर में गठबंधन चाहती है। इसके लिए समान विचारधारा वाले क्षेत्रीय दलों को भी आगे आना चाहिए। ये बात कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सदस्य गुलाम नबी आजाद ने कही।

loksabha election banner

मुरादाबाद में सोमवार को हुए जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में आए आजाद ने कहा कि मोदी ने पांच करोड़ लोगों को गैस सिलेंडर देकर मुश्किल में डाल दिया है। अब 98 फीसद लोगों ने चोला बदल लिया है। 2014 में जब कांग्रेस ने सत्ता छोड़ी थी तब सिलेंडर की कीमत 375 रुपये थी जो अब आठ सौ रुपये से अधिक हो गई है। उन्होंने कहा कि 15 नवंबर तक कार्यक्रम पूरा होने के बाद चुनाव का बिगुल बजा दिया जाएगा। जो दल भाजपा को हराना चाहते हैं उन्हें गठबंधन कर लेना चाहिए। इस बाबत डबल क्रास करने वाले क्षेत्रीय दलों को भी सोच बदलनी होगी। डीजल व पेट्रोल के दाम बढ़ने पर कहा कि कांग्रेस के दौर में कच्चा तेल 140 डॉलर प्रति बैरल था, तब 51 रुपये से अधिक तेल नहीं बिकने दिया। अब 71 डॉलर प्रति बैरल कच्चे तेल की कीमत है लेकिन पेट्रोल 81 रुपये से अधिक में बिक रहा है। गोवा, मणिपुर में कांग्रेस की सरकार बनने पर उन्होंने खुशी जताई। बोले कि अरुणाचल प्रदेश में भाजपा ने डाका डालकर सरकार बनाई। हमारे विधायकों को बंद रखा। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भाजपा को अच्छा बताते हुए कहा कि उनकी हुकूमत में ¨हदू-मुस्लिम की बात नहीं होती थी। कश्मीर के आतंकवाद पर उन्होंने इतना कहा कि आतंकवादी कभी पत्थर नहीं मारते।

बोले राजबब्बर- कांग्रेस में अब सुनी जाएगी हर एक कार्यकर्ता की बात कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि कांग्रेस सत्ता के दौरान अपनी जमीन और जिम्मेदारी भूल गई थी। अब राहुल गांधी कार्यकर्ता की आवाज सुनने को बेताब हैं। पंचायत भवन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान उन्होंने कांग्रेस की गलती स्वीकार की। कहा कि मिशन 2019 के लिए कांग्रेस को मजबूत करना है। सबसे बड़ी ताकत पीछे बैठी है। कांग्रेस उनको आगे लाएगी। कांग्रेस में अब कमियां नहीं रहेंगी हर एक कार्यकर्ता की बात सुनी जाएगी, सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने पद पर बैठे हुए लोगों की ओर इशारा करते हुए कहा कि अब हर एक को जिम्मेदारी संभालनी होगी। मंच से बोले कि ये नेताओं की महफिल नहीं है राहुल गांधी का सपना है। सम्मेलनों के जरिए बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं की बात सुन कर उनकी राय ली जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की अगुआई में आजादी मिली उसे ही नीचा दिखाने की कोशिश की जा रही है। प्रधानमंत्री को पता नहीं कि 60 साल में कांग्रेस ने क्या किया। बोले, कांग्रेस जुमलेबाजी नहीं करती, काम में विश्वास रखती है। केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि हम जोर मार कर 16-17 इकट्ठा हो रहे हैं। मोदी 40 इकट्ठा करके पीएम बने हैं। उन्हें हम से खतरा क्यों है। अंग्रेजों के इतिहास से मिलता है भाजपा का इतिहास : प्रमोद तिवारी कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा है कि कांग्रेस क्यों मजबूत हो ये वक्त की जरूरत है जिस तरह से अंग्रेजों ने बंटवारे का फार्मूला अपनाकर सत्ता हासिल की उसी तरह भाजपा ने भी ¨हदू मुस्लमानों को बाटकर सत्ता हासिल की है।

सम्मेलन में उन्होंने कहा कि देश के 68 फीसद लोग एक रहना चाहते हैं और 31.80 फीसद लोग जनता को बाटकर दिल्ली के तख्त पर बैठे हैं। अंग्रेजों को हटाने के लिए हमारे बुजुर्गो ने यातनाएं सही हैं। इसी तरह कार्यकर्ताओं को भाजपा को बेदखल करने के लिए एक जुट होना होगा। उन्होंने 2019 में परिवर्तन को तय मानते हुए केंद्र सरकार पर राफेल जहाज खरीद में घोटाला करने का आरोप लगाया। उन्होंने कांग्रेस के दामन को बेदाग व भाजपा के दामन को दागदार बताया। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों का इतिहास भाजपा से मिलता है। भाजपा ने लोगों का कत्लेआम कराकर हुकूमत हासिल की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.