Move to Jagran APP

चढ़ रहा पारा पर नहीं उतर रही सर्दी Moradabad news

इन दिनों कड़ाके की धूप निकल रही है। दिनोंदिन तापमान बढ़ता जा रहा है इसके बावजूद सर्दी कम होने का नाम नहीं ले रही है।

By Narendra KumarEdited By: Published: Sun, 09 Feb 2020 03:05 PM (IST)Updated: Sun, 09 Feb 2020 03:05 PM (IST)
चढ़ रहा पारा पर नहीं उतर रही सर्दी Moradabad news

 मुरादाबाद, जेएनएन। फरवरी का पहला सप्ताह बीतने के बावजूद न्यूनतम तापमान में स्थिरता बनी हुई है। अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आने वाले दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में इजाफा होने की संभावना मौसम विज्ञानियों ने जाहिर की है। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 23.08 जबकि न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हालांकि शुक्रवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21.8 जबकि न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस था। जिला मौसम विज्ञान केंद्र प्रभारी निसार अहमद ने बताया कि आने वाले दिनों में मुरादाबाद सहित समीपवर्ती जिलों में अधिकतम तापमान में वद्धि होगी और मौसम साफ रहेगा। 

loksabha election banner

छाया रहेगा कोहरा:

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक आगामी हफ्ते में सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा। रात में और सुबह के समय ठंड बनी रहेगी। दोपहर में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 

बाजारों में उमड़ी भीड़:

वीकेंड के साथ मौसम खुशगवार होने से शहर के प्रमुख बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ी। दोपहर के समय स्थानीय पार्कों और घर की छतों पर लोग धूप सेंकते नजर आए। 

अधिकतम और न्यूनतम तापमान में इजाफा होगा। धूप खिली रहने की पूरी संभावना है। हालांकि रात में ठंड अभी कुछ दिन तक बनी रहेगी। 

-निसार अहमद,जिला मौसम विज्ञान केंद्र प्रभारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.