विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP में हैवानियत की सारी हदें पार: तेजाब से ॐ का टैटू मिटाया, गोमांस खिलाया; किशोरी से दो माह तक गैंगरेप

By Jagran NewsEdited By: Sakshi Gupta
Published: Thu, 06 Mar 2025 07:26 PM (IST)

मुरादाबाद में एक किशोरी के साथ दो महीने तक सामूहिक दुष्कर्म किया गया और उसे गोमांस खिलाया गया। उसके हाथ ...और पढ़ें

मुरादाबाद में दो महीने तक किशोरी से दुष्कर्म किया गया। (प्रतीकात्मक तस्वीर) जागरण।
मुरादाबाद में दो महीने तक किशोरी से दुष्कर्म किया गया। (प्रतीकात्मक तस्वीर) जागरण।

HighLights

  1. पहले किया सामूहिक दुष्कर्म, फिर तेजाब से ॐ का टैटू मिटाया, खिलाया गोमांस
  2. दुस्साहस की हदें की पार, चार आरोपितों में महज एक की हो सकी गिरफ्तारी
  3. दो माह तक किशोरी को बंधक बनाए रखे आरोपित, जैसे-तैसे चंगुल से छूटकर भागी

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। भगतपुर क्षेत्र में किशोरी को अगवा करके दो माह तक बंधक बनाए रखा गया। नशीला पदार्थ पिलाकर दो माह तक किशोरी के साथ चार आरोपितों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। दुस्साहस यही नहीं थमा, जबरन गोमांस खिलाया।

हाथ में बने ॐ के टैटू पर तेजाब डालकर मिटा दिया। दो माह बाद जैसे-तैसे किशोरी बदहवास स्थिति में घर पहुंची। तब परिवार वालों ने चारों आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई। अब तक एक की ही गिरफ्तारी की जा सकी है।

दो माह से किशोरी को बनाए रखा बंधक

क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के चाची के अनुसार, किशोरी दो जनवरी को कपड़े सिलवाने के लिए टेलर की दुकान पर गई थी। रास्ते में उसे गांव के ही मुस्लिम संप्रदाय के चार युवक कार से अगवा कर ले गए। किसी अनजान स्थान पर ले जाकर नशीला पदार्थ पिलाया और फिर चारों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

कई दिनों तक किशोरी को भूखा रखा

इसके बाद किशोरी के हाथ पर बने ॐ के टैटू पर तेजाब डालकर मिटा दिया। कई दिनों तक भतीजी भूखी रही। खाना मांगा तो उसे गोमांस दे दिया गया। किशोरी ने गोमांस खाने से मना किया तो जबरन उसके मुंह में ठूस दिया। दो माह तक चार दरिंदों की बर्बरता भतीजी सहती रही।

दो मार्च को चारों आरोपित उसे दूसरे स्थान पर ले जाने के लिए निकले। तब भतीजी वहां से भागकर घर पहुंची। उस समय भी वह बदहवास स्थिति में थी। पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने किशोरी की चाची के शिकायती पत्र के आधार पर गांव के ही सलमान, जुबैर, राशिद और आरिफ के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर सलमान को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

आरोपितों ने किशोरी की चाची को अगवा करने की भी दी धमकी

जब चारों आरोपित किशोरी को अगवा करके अनजान स्थान पर ले गए तो उन्होंने धमकी दी कि अगर यह बात घर जाकर किसी को बताई तो तेरी चाची को भी अगवा कर लेंगे। किशोरी की भाई को जान से मारने की धमकी दी। किशोरी के दो माह कैसे बीते उन दिनों याद करके आंखों से आंसू टपक रहे हैं।

एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि चारों आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है। सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें- शराब पीकर पत्नी की कर रहा था पिटाई, मां बचाने आई तो खो बैठा आपा, अब जिंदगीभर होगा पछतावा!