विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्वामी कैलाशानंद गिरि का बड़ा बयान: 'जब तक सनातन रक्षक राजा नहीं होगा, धर्म की रक्षा असंभव'

Published: Wed, 28 Oct 2026 03:44 PM (IST)

स्वामी कैलाशानंद गिरि ने मुरादाबाद में कहा कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए 'सनातन रक्षक राजा' का होना आवश्यक ...और पढ़ें

दीप प्रज्वलित कर संगोष्ठ का शुभारंभ करते स्वामी कैलाशनंद गिरि

दीप प्रज्वलित कर संगोष्ठ का शुभारंभ करते स्वामी कैलाशनंद गिरि

HighLights

  1. सामाजिक समरसता पर 11वीं राष्ट्रीय संगोष्ठी में बोले संत, योगी सरकार की भी की सराहना

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। गांधी मैदान में बुधवार को सामाजिक समरसता में गोरक्षपीठ की भूमिका पर आयोजित 11वीं राष्ट्रीय संगोष्ठी में स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज ने सनातन धर्म की रक्षा, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता पर विचार रखे।

उन्होंने कहा कि जब तक सनातन रक्षक राजा नहीं होगा, तब तक सनातन की रक्षा नहीं हो सकती। उन्होंने उत्तर प्रदेश को भयमुक्त बताते हुए इसका श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिया।

स्वामी कैलाशानंद गिरि ने आचार्य और शंकराचार्य की भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि जिसका आचरण शंकर जैसा हो, वही शंकराचार्य है और जिसका आचरण आचार्य जैसा हो, वही आचार्य है।

उन्होंने राष्ट्रीय एकता पर जोर देते हुए कहा कि भारत को विश्व की मां के रूप में स्थापित करने के लिए एकजुटता जरूरी है। राष्ट्र सुरक्षित रहेगा, तभी हम सभी सुरक्षित रह सकेंगे।

यह भी पढ़ें- 'संगठन एक, सियासी खेमे अनेक...' 2027 चुनाव से पहले मुरादाबाद BJP में बढ़ी रार, 6 सीटों की चुनौती के बीच सामने आई गुटबाजी