सम्भल में जानलेवा बनते जा रहे आवारा पशु, कुत्ते से टकराकर दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल Sambhal news
सम्भल में कुत्ते जानलेवा बनते जा रहे हैं। बीते एक माह में कुत्ते दर्जनों लोगों को निशाना बना चुके हैं। जबकि इनकी वजह से सड़क दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं।
सम्भल, जेएनएन। सम्भल में आवारा कुत्तों और आवारा पशुओं का खौफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन कभी बाइक टकराने से हादसे होते हैं तो कभी कुत्तों लोगों को निशाना बनाते हैं। दो दिन पहले कुत्तों ने चार लोगों पर हमलाकर उन्हें लहूलुहान कर दिया था और गुरुवार को कुत्तों की वजह से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
रजपुरा थाना क्षेत्र के बबराला-गवां मार्ग पर कुत्ते से बाइक टकराने से दो लोग घायल हो गए। उन्हें राहगीरों ने आननफानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। गांव ब्योरा निवासी पंकज पुत्र रामसेवक गुरुवार की सुबह अपने फुफेरे भाई विकास पुत्र महीपाल निवासी चबूतरा के साथ किसी काम से जा रहे थे। तभी सिहावली के नजदीक अचानक कुत्ता सामने आ गया। कुत्ते से टकराकर बाइक सवार अनियंत्रित होकर फिसल गई और दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को आसपास के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है। घायलों के परिजनों को भी सूचना दे दी गई।