दर्शकों को भाई छपाक की कहानी, दीपिका के अभिनय को सराहा Moradabad News
दर्शक राजकुमार रस्तोगी ने बतया कि छपाक बहुत ही बढिय़ा फिल्म है। हालांकि दर्शक कम रहे। इसका कारण समझ नहीं आया। लोगों को देखनी चाहिए।
मुरादाबाद। छपाक फिल्म को लेकर हो रहे विरोध के चलते जिस बात का अंदेशा था वही हुआ। रिलीज के पहले दिन विरोध के कारण फिल्म को दर्शक कम मिले लेकिन, जो भी छपाक देखकर बाहर निकले उन्होंने फिल्म की स्टोरी व दीपिका पादुकोण की अदाकारी की तारीफ की।
फिल्म छपाक एक एसिड सर्वाइवर की कहानी पर बनाई गई है। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने इस फिल्म में एसिड सर्वाइवर की भूमिका अदा की है। जेएनयू में हाल ही में हुए बवाल के बाद वहां के छात्रों से दीपिका पादुकोण का मिलना इस फिल्म के बवाल की वजह बना हुआ है। जगह-जगह फिल्म का विरोध किया जा रहा है। मुरादाबाद में भी इसके चलते सिनेमा घरों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी।
शुक्रवार को वेब सिनेमा में इस फिल्म के छह व पीवीआर में पांच शो चलाए गए। सुबह से शाम तक चले इन शो को करीब दो सौ दर्शक मिले। सुबह का हाल तो यह था कि वेब में मात्र सात लोगों ने यह फिल्म देखी।
तैनात रही पुलिस फोर्स
फिल्म का कई संगठन विरोध कर रहे हैं। इसके चलते सिनेमा घरों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी। रिलीज के समय से ही हर सिनेमा घर में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया था। इसके अलाव एक दो पुलिस कर्मी भी पिक्चर हाल में तैनात रहे।
लोगों को देखनी चाहिए फिल्म
मोनिका सिंह का कहना है कि फिल्म वाकई में बढिय़ा है। इसका विरोध क्यों है समझ से परे है। लोगों को यह फिल्म देखनी चाहिए। सुरभि ने बताया कि एसिड सर्वाइवर किस दर्द से गुजरती है। उसे पर्दे पर बहुत ही मजबूत ढंग से दीपिका ने उतारा है। रेखा ने बताया कि पैसा वसूल फिल्म थी। दीपिका की एक्टिंग वाकई लाजवाब है। विरोध को कोई कारण समझ नहीं आता।
छपाक का नहीं हुआ विरोध, थियेटर में फिल्म देखने पहुंचे दर्शक
रामपुर : अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक का शहर में कोई विरोध नहीं हुआ। हालांकि विरोध की चर्चाओं के चलते पहले दिन फिल्म को कम दर्शक मिले, लेकिन सभी चारों शो में दर्शक नजर आए। दीपिका पादुकोण के जेएनयू में जाने को लेकर एक तबका उनका विरोध कर रहा है। इस विरोध का असर उनकी शुक्रवार को रिलीज फिल्म छपाक पर कई शहरों में देखने को मिला। रामपुर में यह फिल्म वल्र्ड स्टार सिनेमा राधा में लगी है। यहां पहला शो दोपहर 12.30 बजे शुरु हुआ। एहतियात के तौर पर यहां दो महिला और दो पुरुष कांस्टेबिल की ड्यूटी लगाई गई, लेकिन किसी तरह का विरोध नहीं हुआ। हालांकि दर्शक कम आए। दोपहर का शो देखकर बाहर आए विवेक कुमार ने बताया कि मूवी बहुत अच्छी थी। पहली बार एसिड अटैक पीडि़तों पर कोई फिल्म आई थी। अच्छा सब्जेक्ट था और दीपिका ने एसिड अटैक पीडि़ता का किरदार अच्छी तरह निभाया है। वल्र्ड स्टार सिनेमा के मैनेजर मनोज सक्सेना ने बताया कि यहां चार शो दिखाए जा रहे हैं। पहले शो में 26 दर्शक आए। दूसरा शो शाम पांच बजे शुरू हुआ, जिसमें 67 दर्शक आए, जबकि तीसरा शो साढ़े सात बजे का था, जिसमें 48 दर्शक आए। किसी शो में कोई विरोध नहीं हुआ। शनिवार और रविवार में दर्शक बढऩे की उम्मीद है। ़