Move to Jagran APP

झड़प की सुलह कराने पहुंचे भाजपा मंडल अध्यक्ष व ग्राम प्रधान के पति पर पथराव, चार चोटिल

मुरादाबाद जेएनएन कुंदरकी थाना क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण करने पर दो गुटों के बीच संघर्ष हो गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Sep 2021 06:32 PM (IST)Updated: Thu, 23 Sep 2021 06:32 PM (IST)
झड़प की सुलह कराने पहुंचे भाजपा मंडल अध्यक्ष व ग्राम प्रधान के पति पर पथराव, चार चोटिल
झड़प की सुलह कराने पहुंचे भाजपा मंडल अध्यक्ष व ग्राम प्रधान के पति पर पथराव, चार चोटिल

मुरादाबाद, जेएनएन : कुंदरकी थाना क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण करने पर दो गुटों के बीच संघर्ष में बीच बचाव कराने पहुंचे भाजपा मंडल अध्यक्ष व ग्राम प्रधान के पति से एक पक्ष अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी और विरोध करने पर पथराव शुरू कर दिया। भाजपा मंडल अध्यक्ष व प्रधान पति ने भाग कर अपनी जान बचाई।

loksabha election banner

मुरादाबाद-चन्दौसी हाइवे किनारे बसे गाव नानपुर में गुरुवार सुबह राजबहादुर पुत्र खेवत सिंह और दूसरे पक्ष तिज्जन पुत्र तुलसी व जयवीर पुत्र दान सिंह गाव में विवादित भूमि अधिग्रहण को लेकर विवाद बढ़ गया। पीड़ित पक्ष का दावा है कि भूमि से संबंधित जाच कोर्ट में विचाराधीन है। इस पर स्टे लगा है। गाव के तिज्जन, सुरेन्द्र, जितेंद्र, धर्मेंद्र व जयवीर साथियों संग भूमि पर कब्जा करने करने लगे। जब इसका विरोध किया तो वे आक्रोशित हो उठे अभद्रता करते हुए गाव में झड़प शुरू हो गई। विवाद बढ़ता देख भाजपा मंडल अध्यक्ष ब्रजेश लोधी व प्रधान पति दयाराम मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते लाठी डंडे निकले आए। प्रधान पति व मंडल अध्यक्ष के ऊपर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला और मौके से दो लोगों को गिरफ्तार कर थाने ले आई। झगड़े में घायल मंडल अध्यक्ष ब्रजेश लोधी, प्रधानपति दयाराम, बबिता व राज बहादुर का सीएचसी में उपचार कराया गया।

थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि पीड़ित राजबहादुर की शिकायत पर तिज्जन, सुरेंद्र, जितेंद्र, धर्मेंद्र, जयवीर व श्रीराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गाव का माहौल शांत है। बलवा व अशांति फैलने वालों के ठिकानों पर दबिश दी जा रही हैं। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

- संदीप कुमार, प्रभारी निरीक्षक, कुंदरकी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.