विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अश्‍लील वीडियो द‍िखाकर दुष्‍कर्म करने के मामले में बच्चियों के बयान दर्ज, फ‍िर से भेजी गईं चाइल्ड लाइन

By Narendra KumarEdited By:
Published: Sun, 21 Nov 2021 10:11 AM (IST)

Misdeed by showing indecent videos कोतवाली थाना क्षेत्र में निर्यातक के चालक द्वारा बच्चियों को अश्लील वीडियो दिखाने और दुष्कर्म ...और पढ़ें

बच्चियों के दूसरे दिन भी दर्ज किए गए बयान दर्ज।
बच्चियों के दूसरे दिन भी दर्ज किए गए बयान दर्ज।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Misdeed by showing indecent videos : कोतवाली थाना क्षेत्र में निर्यातक के चालक द्वारा बच्चियों को अश्लील वीडियो दिखाने और दुष्कर्म के मामले में बच्चियों को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया गया। बच्चियों से बयान लेने के बाद दोबारा उन्हें चाइल्ड लाइन भेज दिया गया।

सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष ने बताया कि अब बच्चियों का मजिस्ट्रेट के समक्ष भी बयान दर्ज कराएं जाएंगे। बीते 13 नवंबर को शाम करीब सात बजे एक निर्यातक का नेपाली चालक लोक बहादुर तीन बच्चियों और एक बच्चे को अपनी लग्जरी कार में बैठा रहा था। उसी दौरान मझोला के मिलन विहार निवासी भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने रोककर पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद उन्हीं की तहरीर पर मुकदम दर्ज करने की कार्रवाई पुलिस ने की थी। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अमित कौशल ने बताया कि बच्चियों की काउंसिलिंग की गई है। काउंसिलिंग के बाद बच्चियों को फिर से चाइल्ड लाइन में भेजा गया है। मजिस्ट्रेट के सामने बच्चियों को पेश करके धारा 164 के बयान दर्ज कराएं जाएंगे। बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। 

तलाक का आरोपित गिरफ्तार : कटघर थाना पुलिस ने करूला जाहिदनगर निवासी मुहम्मद फुरकान को तीन तलाक के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा। कटघर थाने के अपराध निरीक्षक अवधेश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र निवासी महिला की तहरीर पर 16 नवंबर को पति और ससुरालियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना व तीन तलाक का मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में उपनिरीक्षक रामवीर सिंह की टीम ने आरोपित फुरकान को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।