मुरादाबाद के सोनकपुर में आज से सजेगा कबड्डी का रण, 18 मंडलों की बेटियां दिखाएंगी दमखम
मुरादाबाद के सोनकपुर स्टेडियम में आज से राज्य स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता शुरू हो रही है। इसमें प्रदेश के ...और पढ़ें

कबड्डी प्रतियोगिता में 18 मंडलों की बेटियां दिखाएंगी दमखम।
HighLights
सोनकपुर स्टेडियम में राज्य स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी शुरू।
18 मंडलों की 300 खिलाड़ी 22 से 24 अक्टूबर तक खेलेंगी।
खिलाड़ियों की सुरक्षा हेतु एंबुलेंस, दो डॉक्टर मौजूद रहेंगे।
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। सोनकपुर स्टेडियम में आज से राज्य स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज होगा। प्रदेश के 18 मंडलों की करीब 300 खिलाड़ी मैट पर दमखम दिखाएंगी। 22 से 24 अक्टूबर तक चलने वाली प्रतियोगिता के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
गुरुवार सुबह 11 बजे उद्घाटन होगा। मुख्य अतिथि डीआईजी मुनीराज जी रहेंगे। पहले दिन चार मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था रहेगी और जिला अस्पताल के दो डाक्टर भी मौजूद रहेंगे।
प्रतियोगिता में मेजबान मुरादाबाद की टीम भी अपनी चुनौती पेश करेगी। बुधवार को क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से जूनियर बालिका कबड्डी टीम के चयन के लिए मंडल स्तरीय ट्रायल कराया गया। इसमें प्रदर्शन के आधार पर मुरादाबाद की टीम का चयन किया गया। जारी सूची में 14 मुख्य खिलाड़ियों और चार आरक्षित खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं। टीम मैनेजर की जिम्मेदारी आस्था को दी गई है।
ठहरने के लिए कमरों में लगाए पांच से छह बेड
प्रदेश के अलग-अलग मंडलों से आने वाली खिलाड़ियों के ठहरने के लिए कमरों में पांच से छह बेड लगाए गए हैं। प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर खेल विभाग ने जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मैट पर होने वाले मुकाबलों में खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता के दौरान स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को देखते हुए एंबुलेंस और दो चिकित्सकों की व्यवस्था भी की गई है। ट्रायल के दौरान क्रीड़ाधिकारी सुनील कुमार सिंह, मंडलीय कोच अंशु चौधरी,उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव डा. अजय पाठक आदि मौजूद रहे।
मुरादाबाद मंडल की जूनियर बालिका कबड्डी टीम
निक्की रानी, भूमिका, प्रियंका, उजाला, विनिशा, पूर्णिमा, स्वास्ति, धनिष्ठा, अर्चना, रुचि, जाह्नवी, अविका, भव्या, नीलम चौहान
आरक्षित खिलाड़ी: रोशनी, अमृत, तन्नु विश्नोई, जिया रानी
मैं वर्ष 2022 से कबड्डी खेल रही हूं। कोलकाता के दमदम में आयोजित जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर चुकी हूं। अब आगे भी बेहतर प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करना चाहती हूं।
भूमिका सिंह, धामपुरमैं रेडर के रूप में खेलती हूं। वर्ष 2022 में आगरा में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। इसके बाद 2023, 2024 और 2025 में लगातार तीन साल मंडलीय स्तर की प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीते। आगे भी अच्छा प्रदर्शन करना मेरा लक्ष्य है।
स्वास्ति यादव, कांशीराम नगरमैं डिफेंडर के रूप में खेलती हूं। वर्ष 2023, 2024 और 2025 में लगातार तीन साल मंडलीय स्तर की प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीते हैं। अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करना चाहती हूं।
जाह्नवी अग्रवाल, नया मुरादाबादमैं डिफेंडर के रूप में कबड्डी खेलती हूं। वर्ष 2023, 2024 और 2025 में लगातार तीन साल मंडलीय स्तर की प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीते हैं। अब राज्य स्तर पर भी अच्छा प्रदर्शन कर पदक जीतना मेरा लक्ष्य है।
रोशनी जहां, हिमगिरी
यह भी पढ़ें- ढिंगवस दंगल में जौनपुर के निगम पहलवान बने चैंपियन, महिला पहलवानों ने भी अखाड़े में दिखाया जोरदार दमखम
