पिता की गोद ली बेटी से बेटे ने किया दुष्कर्म, शिकायत पर मुकदमा दर्ज Rampur news
गंज कोतवाली क्षेत्र में युवक ने अपनी ही दत्तकबहन के साथ निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म किया।
रामपुर : गंज कोतवाली क्षेत्र में युवक ने अपनी ही दत्तकबहन के साथ निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म किया। बाद में निकाह से मुकर गया। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सऊदी में नौकरी करता है युवक
पीडि़ता मूल रूप से मुरादाबाद के थाना भोजपुर क्षेत्र की रहने वाली है। वर्ष 2002 में उसे गंज कोतवाली क्षेत्र के एक मुहल्ले में रहने वाले शख्स ने गोद लिया था, तब उसकी उम्र सात साल थी। उनका बेटा दुबई में नौकरी करता था। वर्ष 2010 में वह दुबई से लौट आया। तब गोद ली बेटी की उम्र 15 साल की थी।
दुष्कर्म की बात किसी से बताने पर दी जान से मारने की धमकी
आरोप है कि उसने मौका पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह जब भी दुबई से आता तो उसके साथ दुष्कर्म करता। उसे निकाह कर दुबई ले जाने का झांसा देने लगा। वर्ष 2017 में पीडि़ता के दत्तक पिता की मौत हो गई। इसके बाद उनकी बेटी और दामाद वहां आकर रहने लगे, जिन्हें पीडि़ता बहन-बहनोई मानती थी। बहनोई ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया।
मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच
पीडि़ता ने बताया कि नवंबर 2019 में उसका भाई दुबई से फिर लौटा तो उसने निकाह के लिए दबाव बनाया। इस पर वह टालने लगा। इस दौरान पीडि़ता को पता चला कि उसने दुबई में निकाह कर रखा है और उसके बच्चे भी हैं। पीडि़ता मुरादाबाद अपने माता-पिता के पास चली गई और सारी घटना बताई। गंज कोतवाल रामवीर ङ्क्षसह ने बताया कि पीडि़ता के दत्तक भाई अब्दुल अमीर खां, बहनोई मुनीरुद्दीन और बहन जेबा खातून के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है।