घर में सोते युवक की हत्या पिता पर भी हमला गंभीर Moradabad news
शुक्रवार की रात सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में घर में सो रहे युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी।उसके पिता पर भी हमला किया।
रामपुर : जिले में पुलिस की तमाम सक्रियता के बावजूद अपराध थम नहीं पा रहे हैं। शुक्रवार की रात सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में घर में सो रहे युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी। उसके पिता पर भी हमला किया। पिता की हालत गंभीर है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
रजा टेक्सटाइल पुरानी कॉलोनी में 60 वर्षीय आनंद कुमार और सुनंदे अपने 26 वर्षीय पुत्र शुभम और नानू के साथ रहते थे। पुत्र नानू मानसिक रूप से कमजोर था। शनिवार की सुबह नानू घर में मृत पड़ा मिला। उस पर किसी ने धारदार हथियार से हमला किया था। उसका शव चारपाई पर खून में लथपथ पड़ा था, जबकि पिता नीचे जमीन पर पड़े थे। उनकी सांसें चल रही थी। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले गए। हत्या की जानकारी से पुलिस मौके पर पहुंच गई है। छानबीन कर हत्यारोपितों की तलाश शुरू कर दी है।